Placeholder canvas

Yogi Adityanath Net Worth : न गाड़ी, न घर-जमीन, बैंक में जमा है कुछ रकम, कितनी है बाबा की कुल संपत्ति

Yogi Adityanath Net Worth : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 5 मई को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। जिसमें उन्होंने पूजन अर्चन किया और 5 मई को पर्यावरण दिवस होता है जिसके अवसर पर उन्होंने पौधा भी बांटा। वह मुख्यमंत्री होने के साथ ही गोरखपुर मठ के महंत भी हैं।

वहीं सीएम बनने के बाद उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई है। बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सीएम योगी के पास कितनी धन दौलत है।

सीएम योगी के पास है इतनी प्रॉपर्टी

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा सीट से नामांकन भरते समय उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसमें उनके पास बैंक में 1.13 करोड़ रुपए थे।

एनएसएसओ डाकघर सेविंग में उनके पास 37.57 लाख रुपए थे और हलफनामे में उन्होंने किसी भी वाहन का कोई जिक्र नहीं दिया। उनके पास 69000 के गहने 12 हजार रुपए का मोबाइल भी है। साल 2022 में उनके पास 1. 5 4 करोड़ की संपत्ति थी।

क्या है कमाई का जरिया

सीएम योगी आदित्यनाथ के हलफनामे के मुताबिक उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से 1992 में बीएससी की डिग्री ली।  वह पूर्व सांसद रह चुके हैं।

उत्तराखंड में हुआ जन्म

सीएम योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था।

उनका असली नाम अजय मोहन बिष्ट है और उनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है, जो कि एक फॉरेस्ट रेंजर थे। सीएम योगी के माता-पिता के दूसरे बेटे हैं। उनको मिलाकर वह चार भाई और तीन उनकी बहने हैं।

सीएम योगी की कमाई में आ रही गिरावट

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के 3 साल तक उनकी कमाई बढ़ी लेकिन उनकी कमाई में फिर गिरावट शुरू हुई। साल 2016-17 में उनकी कुल कमाई लगभग 18 लाख 40 हजार थी। उसके बाद 2017-18 में उनकी कमाई 14 लाख 38 हजार  थी।

2018-19 में उनकी कमाई 18 लाख 27 हजार तक पहुंच गई। लेकिन 2019 -20 में उनकी कमाई में गिरावट आ गई उनकी कमाई 15 लाख 68 हजार रह गई।

ये भी पढ़ें-विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये खिलाड़ी संभालेंगे विरासत, 2027 में कुछ ऐसी नजर आएगी भारतीय टीम, ये होगा कप्तान!