Placeholder canvas

WTC POINT TABLE: न्यूजीलैंड की जीत के बाद किस रैंकिंग पर है भारत , अब इन 4 टीमों के बीच होगा फाइनल के लिए जंग

भारतीय टीम का सिर्फ अपने देश में ही नही बल्कि विदेश में भी टेस्ट मैचों में दबदबा रहा है। लेकिन कुछ समय से ऐसा नहीं हो पा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से शनिवार को जारी ताजा World Test Championship रैंकिंग (WTC Rankings) में भारत पांचवें स्थान पर बना हुआ है। गौरतलब है कि भारत पिछले World Test Championship का उपविजेता था। 

लेकिन इस बार भारतीय टीम काफी पीछे चल रही है। टीम इस चैंपियनशिप के दूसरे साइकल में 49.07 परसेंटेज प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत ने WTC के दूसरे चक्र में अब तक 9 टेस्ट खेले हैं जिसमें से चार में उसने जीत दर्ज की जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

अगले महीने श्रीलंका से टेस्ट सीरीज

Team India 8

श्रीलंका क्रिकेट टीम 100 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग में सबसे आगे है। उन्होंने टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में खेले गए दोनों टेस्ट जीते। अगले महीने भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे जहा भारत जीत हासिल कर World Test Championship WTC में अपने पॉइंट्स बढ़ाना चाहेगी। 

ALSO READ:IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar से हुई गलती तो कप्तान रोहित शर्मा ने खोया आपा, फैंस बोले नहीं बन सकता कोई कैप्टन कूल

श्रीलंका के बाद आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जिनके 86.66 पॉइंट्स है। पाकिस्तान (75 प्रतिशत पॉइंट्स) तीसरे स्थान पर है और दक्षिण अफ्रीका 50 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। वही न्यूजीलैंड छठे स्थान पर मौजूद है। शनिवार को क्राइस्टचर्च में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पारी और 276 रन से हराकर मौजूदा चैंपियन ने 12 अंक हासिल किए और टीम 46.66 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर आ गई। 

ALSO READ:IND vs WI: कप्तान Rohit Sharma ने विराट कोहली को दिया जीत का पूरा श्रेय, भारत को मिला हार्दिक पंड्या से बेहतर आलराउंडर