Placeholder canvas

“उसे शिरिया के अदालत में….” पाकिस्तानी पत्रकार ने बताया पाकिस्तान आने पर क्या होगा सीमा हैदर के साथ

मोबाइल पर पब्जी गेम के दौरान पाकिस्तान की सीमा और राजस्थान के सचिन मीणा की मुलाकात हुई। फिर धीरे-धीरे गेम के दौरान इन दोनों के बीच में प्यार हो गया और सीमा ने सारी हदें पार करते हुए पाकिस्तान से भारत चली आईं। सीमा और सचिन इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कुछ लोग सीमा को पाकिस्तानी जासूस होने का भी शक कर रहे हैं।

कुछ लोगों उन्हें जेल में भेजने की मांग कर रहे हैं। वहीं सीमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सीमा हैदर बिना किसी वीजा के पाकिस्तान से इंडिया कैसे पहुंची इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

घर बेचकर भागी सीमा

सीमा के पति गुलाम हैदर ने कहा कि कराची में पहले रिक्शा चलाता था, लेकिन बीवी बच्चों की वजह से वह पैसे कमाने के लिए सऊदी चला गया। फिर एक एक पैसे जोड़कर उसने घर खरीदा था जिसे सीमा ने  बेच दिया और भारत भाग गई। वह अपने साथ चार बच्चों को भी ले गई।

गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए।  एक पत्रकार ने बताया कि दुबई में नौकरी कर रहे सीमा के पति गुलाम हैदर ने उनसे फोन पर बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा गया तो उसके साथ क्या किया जा सकता है। तब उन्होंने कहा कि जब वह वापस पाकिस्तान आएंगी तब उनके उपर दो तरीके के केस चलेंगे।

सीमा पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं

एक शरिया के अदालत के तहत चलेगा। वहीं सीमा का कहना है कि वो पाकिस्तान नहीं जाएंगी। अगर वह पाकिस्तान जाएंगी तो उन्हें मार दिया जाएगा।

सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान ना भेजा जाए। वह भारत में ही रहना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें-Team India के ये 3 खिलाड़ी मारपीट करने में हैं काफी आगे, 1 पर है कत्ल का इल्जाम