Placeholder canvas

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, जल्द दोबारा पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, जानिए कब तक किंग कोहली के घर आने वाली है खुशखबरी

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली इस वक्त वनडे विश्व कप मिशन पर हैं। 5 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए किंग कोहली जमकर पसीना बहा रहे हैं। वह प्रैक्टिस करते हुए घंटों मैदान पर बिता रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि विराट कोहली एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं।

दोबार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। दोनों अपनी लवलाइफ में काफी खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों बहुत जल्द एक बार फिर माता-पिता बन सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अब तक स्टार कपल की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में मुंबई में एक मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर देखा गया था। इस दौरान दोनों ने पैपराजी से उनकी तस्वीर और वीडियो क्लिक ना करने की रिक्वेस्ट की थी। वहीं, कुछ वक्त से अनुष्का लाइमलाइट से भी दूर हैं। यही वजह है कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

विराट-अनुष्का ने की थी 2017 में शादी

मालूम हो कि धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था।

इसके बाद स्टार कपल ने शादी का फैसला लिया था। 2021 में अनुष्का और विराट ने एक क्यूट से बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका है।

एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टा पेज पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं लेकिन आज तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो लगभग 5 साल बाद एक्ट्रेस पर्दे पर वापसी करेंगी।

वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनने जा रही फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में एक्टिंग करती नज़र आएंगी। इससे पहले वह सुई धागा, फिलौरी और जीरो जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

ALSO READ: विश्व कप 2023 से पहले मार्नस लाबुशेन को सता रहा इस भारतीय खिलाड़ी का डर, बोला- ‘उसे रोकना मुश्किल’