Placeholder canvas

Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने शेयर किया एक्टर का ऐसा वीडियो, फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड सुपरस्टार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनका नाम और उनकी यादें आज भी चाहने वालों के दिलों में बसी हुई हैं । सुशांत सिंह के फैंस और सुशांत सिंह का परिवार आज भी उन्हें याद करता है। आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए आज बेहद खास दिन है आज उनके बेटे का जन्मदिन है लेकिन आज उनका बेटा इस दुनिया में नहीं है फिर भी उनकी यादें लेकर वह इस जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ALSO READ-रानी मुखर्जी के साथ फ़्लैट में Govinda को पत्नी ने पकड़ा था रंगेहाथ फिर जो हुआ सुनकर होगी हैरानी

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आज 36वां बर्थडे है। वो आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके परिवार और प्रशंसक उनके इस खास दिन को बहुत ही प्यार से मना रहे हैं।आज के दिन वो अपने सुपरस्टार को याद कर रहे हैं। पिछले लगभग दो सालों से सुशांत के न्याय को लेकर मुहिम चला रही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने अपने भाई के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट (Sushant Singh Rajput Emotional Video) किया है।

सुशांत सिंह 3

इस पोस्ट में इमोशनल नोट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।इस वीडियो को देखकर उनके फैंस भावुक हो गए हैं और एक बार फिर से सुशांत सिंह की यादें ताजा हो गई हैं।  उन्हें एक बार फिर सुशांत की याद सताने लगी है। वो फिर से सुशांत की जस्टिस के लिए हैशटैग चलाने लगे हैं। इस वीडियो में सुशांत की फिल्म ‘केदारनाथ’ का गाना है ओर सुशांत के फिल्मी सफर के छोटे-छोटे क्लिप्स एक साथ ऐड किए गए हैं । सुशांत सिंह के चले जाने के बाद सुशांत सिंह के पास आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं।

सुशांत की बहन श्वेता ने वीडियो किया शेयर

सुशांत सिंह के परिवार के लिए आज बेहद खास दिन है आज उनके लाडले बेटे का जन्मदिन है लेकिन वह उनके बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी उन सब के बीच बनी हुई है।आज 21 जनवरी को बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे उनका परिवार और उनके फैंस मना रहे हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

उन्होंने लिखा है कि माय गॉड किया खूबसूरत कंपाइलेशन है। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरे भाई हम तुम्हारे सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा, तुम्हारी लेगेसी आज भी जीवित है। प्रो टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद आपने बहुत अच्छा काम किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने सुशांत डे नाम से एक हैशटैग भी चलाया है। जिसको लेकर उनके फैंस बहुत भावुक हो गए । सुशांत सिंह का निधन के लगभग 1 साल से ऊपर हो चुका है लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें दिल में याद रखते हैं।

सुशांत के जीवन के खास पल का वीडियो

सुशांत सिंह

सुशांत सिंह का परिवार सुशांत सिंह के जाने के बाद काफी टूट चुका है उनकी बहन श्वेता आए दिन अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुशांत के लिए बनाए इस वीडियो को देखकर उनके फैंस बहुत भावुक हो रहे हैं।ये वीडियो है ही ऐसा। इस वीडियो में सुशांत के जीवन के खास पलों को समेटा गया है। ये वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सुशांत के फैंस के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

इस वीडियो पोस्ट को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।और 2300 से अधिक कमेंट्स भी आ गए हैं। उनके फैंस और उनका परिवार उनके ना होते हुए भी उनका जन्म दिन एक खास तरीके से मना रहा है। बॉलीवुड का सितारा हम सबके बीच तो नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हम सबके बीच मौजूद हैं।

सुशांत डे के नाम पर प्रशंसक कर रहे सेलिब्रेट

सुशांत सिंह 2

सुशांत सिंह की मौत फांसी लगाने से हुई थी लेकिन ऐसा उन्होंने क्यों किया उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह भी राजी है इस राज के बारे में किसी को पता नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ही उनकी बहन लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके न्याय के लिए गुहार लगा रही थीं।आज उनके बर्थडे के दिन भी फिर सीक बार ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड करने लगे हैं।

सुशांत सिंह के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इतना होनहार और इतना मजबूत दिल इंसान आत्महत्या कैसे कर सकता है इसके पीछे की वजह क्या है। उनके लिए एक बार फिर उनके फैंस इमोशनल पोस्ट लिखने लगे हैं।आज को उनके प्रशंसक सुशांत डे (SushantDay) के नाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के करोड़ों की तादात में चाहने वाले हैं उनके जाने के बाद आज भी लोग उन्हें अपने दिल में बसा कर रखते हैं। सुशांत सिंह के बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया था।

ALSO READ-TMKOC: कॉलेज के दिनों में ऐसी दिखती थी दयाबेन, तस्वीरें देख हो जायेंगे लट्टू