Placeholder canvas

लो हो गया पक्का! आईपीएल 2023 की विजेता बनेगी ये टीम, 1 नहीं बल्कि 3-3 हैं कारण

आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज़ होने में कुछ ही दिन का समय शेष है। इसी बीच आईपीएल की सभी टीमों ने अंतिम रूप में देना शुरु कर दिया। इस बीच ऑन पेपर पर एक टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है। वह टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस है। जो इस बार खासी मजबूत नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार चैंपियन एक बार फिर चैंपियन बन सकती है। उसके पास तीन ऐसे कारण हैं, जिसके कारण वह चैंपियन बन सकती है। आईये जानते हैं इन तीन कारणों के बारे में।

टीम के पास कैमरून ग्रीन जैसा धाकड़ आलराउंडर

इस बार मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन में 17.5 करोड़ रुपये खर्च कर ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया। वह टीम में किरोन पोलार्ड की जगह भरने की कोशिश करेंगे। कैमरून ग्रीन इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।

कैमरन ग्रीन ने अभी तक 20 टेस्ट, 15 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात की जाए तो ग्रीन ने 21 मुकाबलों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 245 रन बनाए और 5 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास करियर में ग्रीन के नाम 3185 रन और 63 विकेट हैं।

कप्तान रोहित शर्मा दिखाएंगे कमाल

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम की सबसे ज्यादा ताकत टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी है। वह अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बना चुके हैं। इसके अलावा वह कप्तानी में खूब कमाल दिखाते हैं।

इस समय वह बेहतरीन फॉर्म में भी चल रहे हैं, जो हमें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखने को मिला। इसलिए फ्रेंचाइजी उम्मीद करेगी वह अपनी टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाएंगे।

सूर्यकुमार यादव भी बनेंगे टीम के ट्रंप कार्ड

इस बार मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह इस समय आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर एक स्थान पर काबिज है।

वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 क्रिकेट में शतक लगाए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम चाहेगी कि वह इस सीजन टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करें।

ALSO READ: “मै नहीं चाहता था कि RCB मुझे आईपीएल नीलामी में खरीदे” विराट कोहली की वजह से आरसीबी से नहीं जुड़ना चाहता था ये खिलाड़ी, खुद किया खुलासा