Placeholder canvas

सावधान! कार्डियक अरेस्ट होने से 24 घंटे पहले बॉडी में दिखाई देते हैं ये लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज

इन दिनों दिल की बीमारी लोगों को बहुत ज्यादा हो रही है। हार्ट अटैक से मौत तो क्या आंकड़ा भी बढ़ गया है। कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी कंडीशन है। जिसमें इंसान को दिल अचानक कम करना बंद कर देता है। या धड़कना बंद कर देता है। अगर उसको तुरंत ट्रीटमेंट नहीं मिलती है, तो उसकी मौत हो जाती है और यह मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं एक्सपर्ट की माने तो साइलेंट किलर बीमारी के लक्षण पुरुष और महिलाओं में समान नहीं होते हैं। पुरुष और महिलाओं में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के सिमटम  पुरुष और महिलाओं में अलग-अलग होते हैं। क्योंकि कार्डियक अरेस्ट दिल के सबसे खतरनाक स्थिति है। जिन लोगों को समय से इलाज नहीं मिलता है और उनकी मौत हो जाती है।

कार्डियक अरेस्ट से पहले दीखते हैं यह लक्षण

बता दें कि एक हेल्थ एक स्टडी में पाया गया है कि 50% लोगों ने कहा कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट से कुछ घंटे पहले शरीर में कुछ बदलाव जरुर महसूस हुए। तो वहीं महिलाओं में सांस की तकलीफ होती है। वहीं पुरुषों के सीने में  दर्द होता है।

  • अचानक बेहोशी का आना।
  • सांस या नब्ज का चलना बंद हो जाना।
  • कोई रिएक्शन न देना।
  • बॉडी में ऑक्सीजन की कमी के वजह से फींकी, नीली, या ग्रे पड़ जाती है।

बता दें कि कार्डियक अरेस्ट तब होता है, जब हॉर्ट अचानक से धड़कना बंद कर देता है।  हार्ट फेलियर उस वक्त होता है, जब हार्ट खून को पूरी तरह से पंप नहीं कर पाता है।

कार्डियक अरेस्ट अलग-अलग कारणों से होते हैं, इसमें कोई अन्य बीमारी, जैसे कॉन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट या कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़, एरिथमिया, शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-World Cup 2023 में इस गेंदबाज को मिलेंगे सबसे ज्यादा विकेट, विवियन रिचर्ड्स ने टूर्नामेंट से पहले की भविष्यवाणी