Placeholder canvas

IPL 2022 नीलमी में नहीं मिले खरीदार, अब हनुमा विहारी समेत 7 खिलाड़ी खेलेंगे ढाका प्रीमियर लीग

5 मार्च यानी आज से ढाका प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई। ये लीग का तीसरा आयोजन है। 15 मार्च से आयोजित इस ढाका प्रीमियर लीग में भारतीय 7 खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। सबसे चौकाने वाला नाम भारतीय टीम के खिलाड़ी हनुमा विहारी ( Hanuma Vihari) का था। हनुमा विहारी हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में प्लेइंग XI का हिस्सा थे। लेकिन वो और अन्य 6 खिलाड़ी ढाका प्रीमियर लीग खेलते हुए नजर आयेंगे। जानिए किन भारतीय खिलाड़ियों ने की शिरकत…जानिए

ये सात खिलाड़ी शामिल हुए हैं ढाका लीग में

परवेज रसूल

15 मार्च से ढाका प्रीमियर लीग ( Dhaka Premier Division) जिसे ढाका प्रीमियर डिवीजन के नाम से भी जाना जाता है। इस लीग में इस बार 7 भारतीय खिलाड़ियों ने भी शिरकत की है। जिसमें हनुमा विहारी और अभिमन्यु ईश्वरन के साथ साथ परवेज रसूल, बाबा अपराजित, अशोक मेनारिया, चिराग जानी और गुरिंदर सिंह में भी शिरकत की है। ढाका लीग में शामिल हुए खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग IPL जोकि 26 मार्च से शुरू होने वाली है, उसमे अनसोल्ड रह गए थे।

ढाका प्रीमियर लीग

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को अबाहानी लिमिटेड ( Abahani Limited Dhaka) की टीम से खेलेंगे। अभिमन्यु ईश्वरन ( Abhimanyu Easwaran) को प्राइम बैक टीम ( prime back team) के लिए खेलते नजर आएंगे। जबकि परवेज रसूल शेख जमाम धानमोंडी टीम ( sheikh Dhanmondi Team) के लिए खेलते नजर आएंगे। बाबा अपराजित ( Baba Aparajith) को रूपगंज टाइगर्स के साथ और अशोक मेनारिया ‘खेलघर’ से खेलते नजर आयेंगे। चिराग जानी लीजेंड्स ऑफ़ रूपगंज ने अपने साथ जोड़ा है। साथ ही गुरिंदर सिंह गाज़ी ग्रुप क्रिकेटर्स की टीम में शामिल कर लिया है।

पहले भी भारतीय खिलाड़ी शामिल हो चुके है इस लीग में

Hanuma-Vihari
Hanuma Vihari

ढाका प्रीमियर लीग ( Dhaka Premier Division) में हनुमा विहारी ( Hanuma Vihari) और अभिमन्यु ईश्वरन ( Abhimanyu Easwaran) 2019 में कोविड के सीजन में भी इस लीग का हिस्सा बन चुके हैं। इस के साथ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik) , मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari) और ऑल राउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान ( Yusuf Pathan) इस लीग में खेल चुके हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ी भी ढाका प्रीमियर लीग का हिस्सा बन चुके हैं।

ALSO READ:IPL 2022: ऋषभ पंत की खुली किस्मत, धोनी के CSK को चैम्पियन बनाने वाला DELHI CAPITALS का बना नया कोच, खुद किया ऐलान

आईपीएल में अनसोल्ड रह गए थे ये 7 खिलाड़ी

IPL 2022 auction

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में 200 से ज्यादा खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। लेकिन कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए थे। जिसके बाद 7 साथ खिलाड़ी भी अनसोल्ड रह गए थे। अब ये खिलाड़ी ढाका प्रीमियर लीग में अपने हुनर का प्रदर्शन करके अपनी लीग टीम को जिताने का प्रयास करेंगे। इस लीग में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

ALSO READ:PCB अध्यक्ष रमीज राजा देखने लगे दिन में सपने, बोले- देखता हूं कौन विदेशी खिलाड़ी खेलता है IPL