Placeholder canvas

धोनी के राज मे इन 4 खिलाड़ियों का चमका था करियर, माही के संन्यास लेते ही ख़त्म होने के कगार पर करियर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खिलाड़ियों को लेकर अच्छी समझ परख मानी जाती थी। खिलाड़ियों का चुनाव फिर उनको अपनी सलाह से बेहतरी की ओर ले जाने की कोशिश महेंद्र सिंह धोनी के कार्यों नजर आती थी। लेकिन कप्तान धोनी के सन्यास लेने के बाद से भारतीय टीम में कई तरह की तब्दीलिया हुई है। हर कप्तान का अपने काम करने का तरीका होता है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब इन चार खिलाड़ियों का करियर लगभग खत्म कहा जा सकता है। जानिए क्यों?

युजवेंद्र चहल टीम में जगह के लिए कर रहे है संघर्ष

युजवेंद्र चहल

2017 में भारतीय टीम में शामिल हुए युजवेंद्र चहल किया गया था। युजवेंद्र चहल की स्पिन पर महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से सलाह देते रहते है। मैच में कई बार युजवेद्र चहल खुद महेंद्र सिंह धोनी के पास जाकर सलाह मांगते नजर आए है। वही इंटरव्यूज में भी उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। विकेट के पीछे से धोनी की सलाह ने चहल के करियर में अच्छी भूमिका निभाई है। लेकिन धोनी के टीम से जाने के बाद 2017 में जिन खिलाड़ियों के स्थान पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल टीम में आए थे। उन्होंने वापसी की है। रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा के टीम में वापसी के बाद युजवेंद्र चहल को टीम में जगह मिलना मुश्किल है।

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे है। इंजरी के कारण कुलदीप यादव पिछले आईपीएल में भी अपनी टीम कोलकाता का हिस्सा नहीं हो पाए थे। जिसके बाद से कुलदीप यादव को टीम में स्थान नही दिया गया है। जबकि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक दौर में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह सामने आए थे। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी किसी भी स्पिन गेंदबाज के लिए वरदान साबित होते है। धोनी के भारतीय टीम से सन्यास के बाद युजवेंद्र चहल और उनके साथ ही कुलदीप यादव का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे की ओर आया था। अब कुलदीप यादव टीम में जगह को लेकर काफी चिंता में हैं। एक इंटरव्यू में कुलदीप यादव में खुद कहा था कि उन्हें अब से ही धोनी की सलाह की कमी महसूस होती है।

केदार जाधव

केदार जाधव

भारतीय टीम के लिए केदार जाधव एक बेहतरीन ऑल राउंडर बनकर सामने आए थे। बेहद कम समय में उन्होंने भारतीय टीम में अपना स्थान बना लिया था। केदार जाधव चेन्नई की टीम से आईपीएल खेलते थे। भारतीय टीम में धोनी के साथ उनकी काफी बातचीत भी होती थी। अपने इंटरव्यू में जाधव ने धोनी की उनके खेल में काफी सपोर्ट की बात कई बार कही है। लेकिन धोनी के टीम से अलग होने के साथ ही केदार जाधव भी टीम से बाहर हो गए है। जाधव अब 36 साल के हो चुके हैं। उन्होंने वनडे के लिए 73 मैच और 9 टी20 मैच खेले हैं।

ALSO READ: ये 2 व्यक्ति है महेंद्र सिंह धोनी के आदर्श, पहली बार माही ने लिया नाम

मनीष पांडे

मनीष पांडे

मनीष पांडे अंडर 19 टीम में विराट कोहली के साथ थे। लेकिन भारतीय टीम में मनीष पांडे के लिए जगह की बात महेंद्र सिंह धोनी के खाते में कही जाती है। मनीष पांडे ने कप्तान धोनी की कप्तानी में अपने करियर का आगाज किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक के बाद से वो भारतीय टीम का हिस्सा हो गए। जिसके बाद श्रीलंका के दौरे में वो अच्छा प्रदर्शन नही कर पाए। जिसके बाद धोनी की कप्तानी के बाद विराट कोहली की कप्तानी में टीम से काफी अंदर बाहर हुए। जिसके बाद से वो टीम से बाहर ही हो गए हैं।

ALSO READ: IPL 2022: मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड