Placeholder canvas

ये 2 व्यक्ति है महेंद्र सिंह धोनी के आदर्श, पहली बार माही ने लिया नाम

महेंद्र सिंह धोनी को भारत के ही नही बल्कि विदेशों के खिलाड़ी भी अपनी प्रेरणा मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ही विश्व के इकलौते कप्तान हैं जोकि आईसीसी की सभी ट्राफी जीते है। जिसके कारण उनकी गिनती न सिर्फ महान क्रिकेटर में बल्कि महान कप्तानों में भी की जाती है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने जब पहली बार बताया कि वो किसे अपना आदर्श मानते हैं।

2011 के विश्व कप के बाद बताया किसे मानते है आदर्श

अमिताभ बच्चन

2011 के वनडे विश्व कप को जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जब उनके बारे आइडल के बारे में सवाल पूछा गया तब उन्होंने दो व्यक्तियों का नाम लिया। जिसमे से एक क्रिकेट खिलाड़ी और दूसरा बॉलीवुड के शहंशाह है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन का नाम लिया। उन्होंने बताया कि असल जिंदगी में वो इन दोनों व्यक्तियों से वो प्रेरणा लेते हैं। टूर्नामेंट के अंत में जब उनसे पूछा गया कि वो किसे अपना हीरो मानते हैं। असल जिंदगी में वो किससे प्रेरणा लेते हैं। तब महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन को वो अपनी प्रेरणा मानते हैं।

ALSO READ: अर्श से फर्श पर आ गए ये 5 बॉलीवुड सितारें, इन गलतियों से ख़त्म हुआ करियर

दोनो प्रेरणा स्रोत को विनम्रता के लिए जाना जाता है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शालीनता भरे अंदाज के लिए भी लोग उन्हे जानते है। उनके क्रिकेट के अलावा डाउन टू अर्थ वाले व्यवहार के चलते भी कई किस्से मशहूर हैं। इसी के साथ साथ अमिताभ बच्चन को भी उनके शालीन व्यवहार के कारण जाना जाता है। दोनों भारत के अनमोल  रत्न है। साथ ही साथ करोड़ो लोगों को प्रभावित भी करते हैं। जीवन में सफल होने के लिए ये गुण होना चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बातचीत में ये भी बताया था।

अमिताभ बच्चन को ही करते थे फॉलो

महेंद्र सिंह की इस समय सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर 37 मिलियन फॉलर है और वो चार अकाउंट को फॉलो करते है। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते थे, तब वो इंस्टाग्राम पर सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही फॉलो करते थे।

ALSO READ: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब इन 2 खिलाड़ियों में CSK कप्तानी की जंग