Mustard Oil Price: देश में बढ़ती महंगाई ने हर आदमी की हालत खराब कर रखी है। आपको बता दें हर चीज पर इतनी महंगाई हो चुकी है कि आम आदमी खरीदने से पहले 10 बार सोचता है इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दामों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं सोने चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं अगर खाने पीने की चीजों की बात की जाए तो उसकी कीमत ने तो आम आदमी की जेब का बजट ही डगमगा गया है। वहीं अगर सरसों तेल की कीमतों की बात की जाए तो सरसों तेल की कीमतों ने थोड़ी राहत दे रखी है।
बता दें विदेशी बाजारों में तेजी होने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों तेल से लेकर सोयाबीन तेल पामोलिन तेल की कीमतों में भी भारी सुधार देखने को मिला है। आपको बता दें इस वक्त सरसों तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है।
इस वक्त उत्तर प्रदेश में सरसों तेल अपने अधिकतम रेट से 60 रुपए सस्ता मिल रहा है। वही यूपी में सरसों तेल इस वक्त 140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है और दिसंबर 2021 में सरसों तेल अपने अधिकतम रेट 210 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा था।
सरसों की पैदावारी में हुआ भारी इजाफा
आपको बता दें इस वक्त सरसों तेल की कीमतों में इसलिए गिरावट दर्ज की जा रही है क्योंकि पिछले साल के मुताबिक इस साल सरसों की पैदावार काफी अच्छी हुई है। जिसके चलते मंडियों में सरसों की सप्लाई में काफी तेजी देखने को मिल रही है पिछले शुक्रवार को 5 लाख बोरी सरसों की सप्लाई हुई थी, वहीं दूसरे दिन बढ़कर शनिवार को 7 लाख बोरियों की सप्लाई हुई थी, जिसके चलते सरसों की कीमत में25 रुपए प्रति क्विंटल भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी के चलते सरसों तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है आइए जानते हैं इस वक्त थोक रेट सरसों तेल के क्या भाव है।
अन्य तेल तिलहन थोक रेट
तिल तेल मिल डिलीवरी-17,000-18,500 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली-6,775-6,870 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली साल्वेट रिफाइंड तेल-2,595-2,785 रुपए प्रति टिन
मूंगफली तेल मिल डिलीवरी गुजरात-15,650 रुपए प्रति क्विंटल
सरसा कच्ची घानी-2,405-2,505 रुपए प्रति टिन
सरसों पक्की घानी-2,355-2,430 रुपए प्रति टिन
सरसा तिलहन-7,465,-7515 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों तेल दादरी-14850 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल मील डिलीवरी दिल्ली-16500 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन तेल डिगम कांडला-15,100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन लूज-7,475-7,575 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन दाना-7,775-7,825 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन एक्स कांडला-14900 रुपए प्रति क्विंटल
पामोलिन आरबीडी दिल्ली-16,100 रुपए प्रति क्विंटल
बिनोला मिल डिलीवरी हरियाणा-15,450 रुपए प्रति क्विंटल
सीपीओ एक्स कांडला-14,050 रुपए प्रति क्विंटल
मक्का खल (सरिस्का)-4000 रुपए प्रति क्विंटल
Published on April 26, 2022 10:24 pm