IPL 2008 से लेकर 2022 तक कौन सी टीम रही अंकतालिका लिस्ट में सबसे अंतिम पायदान पर, यह टीम रही सबसे ज्यादा फिसड्डी

IPL का वर्तमान में 15 वां सत्र चल रहा है। इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ही इकलौती ऐसी टीम है, जो कभी अंक तालिका में अंतिम स्थान पर नहीं रही है। IPL 2022 का लीग चरण खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस (GT), राजस्थान रॉयल्स(RR), लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर क्रमशः पहले, दूसरे, तीसरे और चैथे स्थान पर हैं। इसके बाद 5वें से लेकर अंतिम स्थान पर क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी टीमें रहीं हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा क्वालीफायर 2 और फाइनल

mumbai indians ipl 2022 164957364516x9 1

आईपीएल 2022 का क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। क्वालीफायर 2 और फाइनल मैचों का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। ज्ञात हो कि इस 29 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 15 सालों के आईपीएल इतिहास में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स ही इकलौती ऐसी टीम है, जो कभी अंक तालिका में अंतिम स्थान पर नहीं रही है। आईपीएल 2020 में उन्होंने जब अपना अंतिम लीग मैच खेला था, तब वे भले ही 12 अंकों के साथ अंक तालिका में अंतिम स्थान पर थे, लेकिन लीग फेज समाप्त होने के बाद राजस्थान रॉयल्स अंतिम स्थान पर आ गई थी।

मुंबई इंडियंस इस सीजन में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दिल्ली की टीम में 1 तो रोहित शर्मा ने किया ये 2 बदलाव

आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुंबई इंडियंस इस सीजन में अंक तालिका में अंतिम स्थान पर आ गयी। 5 बार के आईपीएल चैंपियन टीम का यह सीजन काफी खराब रहा। उन्हें 14 मैचों में से 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत हासिल करने में कामयाब रह सकी।

लिस्ट में देखिये किस साल कौन सी टीम रही है अंतिम पायदान पर

2008 डेक्कन चार्जर्स
2009 कोलकाता नाइट राइडर्स
2010 किंग्स इलेवन पंजाब
2011 दिल्ली डेयरडेविल्स
2012 पुणे वॉरियर्स इंडिया
2013 दिल्ली डेयरडेविल्स
2014 दिल्ली डेयरडेविल्स
2015 किंग्स इलेवन पंजाब
2016 किंग्स इलेवन पंजाब
2017 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2018 दिल्ली डेयरडेविल्स
2019 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2020 राजस्थान रॉयल्स
2021 सनराइजर्स हैदराबाद
2022 मुम्बई इंडियंस

यह भी पढ़ेंः-IPL 2022: फाइनल में भले ही नहीं पहुंच सकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेकिन विराट कोहली ने मैदान पर जो किया जीत लिया सभी का दिल

Exit mobile version