10 सितंबर से द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) फिर से एक नए अंदाज में आपको हंसाने आ रहा है। खबरों की मानें तो इस बार इस शो में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक नजर नही आएंगे। लेकिन आपको बता दें कि कृष्णा अभिषेक के अलावा एक और कॉमेडियन इस शो में नजर नहीं आएंगे। जी हां, खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के करीबी माने जाने वाले चंदन प्रभाकर यानी चंदू भी इस शो में नजर नहीं आएंगे।
चंदू चायवाला हुए कपिल शर्मा शो से बाहर
कपिल शर्मा शो के नए सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। दरअसल, आने वाले सीजन में कई नए और पुराने चेहरे हंसाने के लिए नजर आएंगे। बता दें कि द कपिल शर्मा शो में चंदू का किरदार चंदन प्रभाकारी निभाते हैं। उनकी कॉमेडी पर कोई हंसे नही ऐसा हो ही नही सकता।
हाल ही में चंदन प्रभाकर ने बताया है कि वह अब कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं फैंस अटकले लगा रहे हैं कि क्या कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच कोई अनबन हुई है?
ये है चंदन की शो छोड़ने को वजह
चंदन ने बताया कि वह ऑफिशियली कपिल के शो से आउट हो रहे हैं। खबरों की मानें तो चंदन कपिल के ऑस्ट्रेलिया टूर से भी बाहर थे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टूर पर किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक उनके साथ नजर आए थे। वहीं द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के प्रोमों में भी चंदन नजर आए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन में उनके कैरेक्टर को अपग्रेड किया गया था। इसके अलावा उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे को भी शामिल किया गया था। ऐसे में उनका शो से बाहर होना फैंस को हजम नही हो रही है।
कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने भी छोड़ा कपिल शर्मा शो
वहीं इससे पहले कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने भी खुलासा किया था कि वह दोनों द कपिल शर्मा शो में नजर नही आएंगे। कृष्णा अभिषेक ने मोनेटरी एग्रीमेंट का हवाला दिया था, तो वहीं भारती सिंह ने बताया कि उन्हें थोड़ा ब्रेक चाहिए। भारती ने कहा कि उनका अभी बेबी छोटा है और कई प्रोजेक्ट्स भी हैं, इसलिए वह ज्यादा प्रेशर नहीं ले सकती।
ALSO READ: बिग बॉस सीजन 16 से कटा सलमान खान का पत्ता, अब ये अभिनेता सल्लू भाई की जगह होस्ट करते आएगा नजर
Published on September 9, 2022 12:47 pm