Placeholder canvas

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, विराट कोहली की इस रवैये के कारण छिनी कप्तानी

दक्षिण अफ्रीका की खिलाफ टीम घोषित होने के साथ ही विराट कोहली कप्तानी विवाद भी शुरु हो चुका है। जिसके बाद अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि विराट कोहली के टी ट्वटी की कप्तानी छोड़ने के लिए उनको मना किया गया था। लेकिन उन्होंने भारतीय सेलेक्टर्स की बात नहीं मानी। जानिए क्या है आगे का मामला….

इस कारण छिनी गयी विराट की कप्तानी 

सौरव गांगुली

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में अपनी बातचीत में बताया कि, ‘विराट कोहली ने जब टी ट्वटी फॉरमेट में कप्तानी छोड़ने का निर्णय किया था। तब भारतीय चयनकर्ताओं ने विराट से टी20 में कप्तानी ना छोड़ने का आग्रह किया था। लेकिन विराट ने उनकी बात नहीं मानी थी। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उसी समय निर्णय ले लिया था कि लिमिटेड़ ओवर फारमेट से विराट से कप्तानी ले ली जाएगी। लिमिटेड़ ओवर्स के दोनों फारमेट में दो अलग अलग कप्तानों के बाद टीम के संचालन में दुविधा हो सकती है। इसलिए विराट कोहली से वनड़े टीम की कप्तानी वापस ले ली गई है।

ALSO READ: रोहित शर्मा के बाद ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले कप्तान, नंबर 2 प्रबल दावेदार

विराट ने खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

विराट कोहली


टी20 विश्वकप से पहले ही विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले लिया था। बीसीसीआई लगातार विराट के इस फैसले को बदलना चाहते थे। इसलिए वो इसे अफवाह बता रहें थे। लेकिन विराट ने खुद ही टी20 की कप्तानी छोड़ने का निर्णय सार्वजिनक कर दिया था। सौरव गांगुली के कथानुसार ‘चयनकर्ताओं ने उन्हे समझाने का प्रयास किया था। मगर विराट की असहमित के बाद चयनकर्ताओं ने लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी विराट कोहली से लेने का मन बना लिया था’।

बल्लेबाजी में विराट कर सकते है वापसी

रोहित शर्मा

विराट कोहली एक विस्फोटक और विश्व के महान बल्लेबाज हैं। कप्तानी का दबाव हटने के बाद वो बतौर बल्लेबाज अच्छी वापसी कर सकते है। विराट कोहली अब रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते नज़र आएंगे। केएल राहुल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम के लिए अभी उपकप्तान की घोषणा नहीं की गई है। के एल राहुल और श्रेयश अय्य़र में से किसी एक खिलाड़ी को ये पद दिया जा सकता है।

ALSO READ: रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बनते ही विराट कोहली के करीबी इन 2 खिलाड़ियों की बढ़ी चिंता, टीम से बाहर होना तय!