Placeholder canvas

SMAT 2023:  6,6,6,6,6,6… 12 छक्के 8 चौके, टी20 फॉर्मेट में आया ऋषभ पंत का तूफान, जड़ा डाला विश्व इतिहास का सबसे तेज़ शतक

भारत में एक तरफ वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है तो दूसरी तरफ घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (SMAT 2023) खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। इस बीच दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक पुराना रिकॉर्ड अब चर्चाओं में बना हुआ है।

बता दें कि सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2023) के मौजूदा सीजन में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शामिल नहीं हुए हैं। चोट की वजह से वह अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। 30 दिसंबर, 2022 को ये खिलाड़ी रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गया था।

इस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब ऋषभ पंत की हालत में काफी सुधार है लेकिन मैदान पर लौटने में उन्हें वक्त लग सकता है।

ऋषभ पंत के पुराने रिकॉर्ड की हो रही चर्चा

इस बीच सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 (SMAT 2018) में ऋषभ पंत का बनाया हुआ एक रिकॉर्ड अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिल्ली की तरफ से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए इस खिलाड़ी ने  सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

उस दौरान ऋषभ पंत ने नाबाद 38 गेंदों में 116 रन बनाए थे, जिसमें 12 छक्के और 8 चौक शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी के दमपर दिल्ली ने पंत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मालूम हो कि सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 (SMAT 2023) का ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसमें 38 टीमें शामिल हैं जिन्हें पांच ग्रुप में बांटा गया है। ये टीमें लीग चरण में 126 मैच खेलेंगी जिसके बाद दो प्रारंभिक क्वार्टरफाइनल और चार क्वार्टरफाइनल होंगे।

क्वार्टर फ़ाइनल में प्रत्येक समूह की शीर्ष टीम शामिल होगी, और तीन प्रारंभिक क्वार्टर फ़ाइनल के विजेता आगे बढ़ेंगे। ये मुकाबले जयपुर, मुंबई, रांची, मोहाली और देहरादून में 11 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, नॉकआउट चरण मोहाली में होंगे।

पांच ग्रुप में बांटी गई टीमें

ग्रुप ए: हरियाणा, बड़ौदा, छत्तीसगढ़, मेघालय, हैदराबाद, मिजोरम, मुंबई, जम्मू और कश्मीर।

ग्रुप बी: असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, बिहार, चंडीगढ़, ओडिशा, सिक्किम, सेवाएं।

ग्रुप सी: आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, मणिपुर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र।

ग्रुप डी: बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तराखंड, विदर्भ।

समूह ई: दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश।

ALSO READ: IND vs BAN: हार्दिक पांड्या हुए वनडे विश्व कप 2023 से बाहर, इस खिलाड़ी की खुली किस्मत, बेन स्टोक्स की तरह अकेले जीता सकता है मैच!