Placeholder canvas

Asia Cup 2023: कप्तान-कोच ने मिलकर बर्बाद कर दिया इस खिलाड़ी का करियर, कभी भी कर सकता है संन्यास का ऐलान!

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया 2 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में जीत हासिल कर भारत वनडे विश्व कप की अपनी तैयारियों को मजबूती प्रदान करेगा।

सीनियर्स के साथ युवाओं को भी मिला मौका

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर प्लेयर्स के साथ-साथ तिलक वर्मा और शुभमन गिल जैसे युवाओं को भी शामिल किया गया है।

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में टीम की कमान रोहित के हाथ में होगी। वहीं हार्दिक पांड्या उप-कप्तानी का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे। हैरानी की बात ये है कि इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है, जिसने इस फॉर्मेट में विस्फोटक प्रदर्शन किया है।

शिखर धवन के करियर पर लगा ब्रेक!

बता दें कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के भारतीय स्क्वॉड में धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को जगह नहीं मिली है। उन्हें इस टूर्नामेंट से ड्रॉप कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि वनडे विश्व कप से भी विस्फोटक बल्लेबाज का पत्ता कट चुका है। धवन को आखिरी बार दिसंबर, 2022 में खेलते देखा गया था। तब से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

शिखर धवन ने अपने अब तक के करियर में 167 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 39 अर्धशतक और 17 शतकों की मदद से 6793 रन बनाए हैं।

माना जा रहा है कि अब धवन का करियर खत्म हो चुका है। ऐसे में अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के सिवाए कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है।

दो ग्रुप में विभाजित हैं टीमें

गौरतलब है कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आयोजन ‘हाइब्रिड मॉडल’ में होगा। इस टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे तो नौ मुकाबले श्रीलंका की सरज़मीं पर होंगे। टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी।

भारत के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें शामिल होंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल शामिल है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं।

ALSO READ: वर्ल्ड कप 2023 से पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला! राहुल द्रविड़ की छीन जाएगी कुर्सी, ये दिग्गज बनेगा टीम का नया कोच!