TEAM INDIA

इस समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। भारत में रोजाना ढेरों शहनाई बज रही है। इन भारतीय टीम के क्रिकेटर भी शामिल है। इनमें सबसे बड़ी शादी के एल राहुल और आथिया शेट्टी की होने जा रही है, जो अगले महीने हो सकती है। अब उनके बाद भारतीय टीम के एक और स्टार शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भारतीय टीम का स्टार कोई और नहीं बल्कि लॉर्ड शार्दुल ठाकुर हैं, जिनकी शादी की पुष्टि उनकी मंगेतर ने की।

मंगेतर ने दी जानकारी

शार्दुल ठाकुर की मंगेतर मिताली पारूलकर ने अपनी शादी को लेकर कहा,

“मैं शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमारी शादी का प्री-वेडिंग फेस्टिवल 25 फरवरी से शुरू होगा। उनका (शार्दुल) शेड्यूल व्यस्त है और वह 24 फरवरी तक खेल रहे हैं और इसीलिए वह 25 फरवरी तक ही जुड़ पाएंगे। इसलिए मैंनें शादी को लेकर सारा कार्यभार संभाल लिया है। हम शादी में लगभग 200 से 250 मेहमानों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। यह बहुत व्यस्त होने वाला है।”

वहीं आपको बता दें कि दोनों पिछले काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 29 नवंबर को 2021 मुंबई में एक समारोह में सगाई की थी। इस समारोह में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई क्रिकेटर शामिल हुए थे।

ALSO READ: IND vs BAN: “कचरा नहीं है वो अभी उसमे बहुत जान है…”भारत ने बांग्लादेश को कराया नागिन डांस तो फैंस ने इस भारतीय खिलाड़ी के तारीफों के बांधे पूल

एंटरप्रेन्योर हैं मिताली

आपको बता दें कि मिताली पारूलकर एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह मायानगरी मुंबई में ऑल द बेक्स नाम से एक स्टार्ट-अप कंपनी चलाती हैं। जो ग्राहकों को बेकरी का समान उपलब्ध कराता है।

वहीं अगर हम शार्दुल ठाकुर की बात करें तो वह इस समय भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश दौरे पर हैं। इसके बाद भारत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ में टीम का हिस्सा होगें।

ALSO READ: IND vs BAN, 1st TEST, STATS: मैच में बने 35 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कुलदीप यादव और शुभमन गिल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Published on December 18, 2022 12:14 pm