शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वार्न जोकि विश्वभर में अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। 4 मार्च को उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार उनके मैनेजमेंट की जानकारी से सामने आया। 52 वर्ष की आयु में इस महान खिलाड़ी ने अंतिम सांस की। जिसके बाद उनके द्वारा शेयर की गई अंतिम इंस्ट्राग्राम स्टोरी और ट्वीट चर्चा का हिस्सा है। जानिए किस बात पर जताया था शेन वार्न ने अपनी अंतिम सांस से 12 घंटे पहले शोक…

थाईलैंड में शेन वार्न ने अंतिम सांस ली

RIP SHANE WARNE

52 साल की उम्र में शेन वार्न ने अंतिम सांस की। वो अपने अंतिम वक्त में थाईलैंड में अपने विला में थे। ऐसा माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मृत्यु हुई है। मैनेजमेंट के अनुसार वो अपने रूम में अचेत पाए गए जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। “शेन वार्न अपने विला में अचेत अवस्था में थे। चिकित्सा और कर्मचारियों के बेस्ट प्रयास किया। लेकिन उसके बाद भी कुछ नई हुआ”।

इंस्टाग्राम पर अपने विला की तस्वीर की शेयर

शेन वार्न

गुरुवार की रात सोने से पहले शेन वार्न ने अपने थाईलैंड वाले वाला की तस्वीर लगाई थी। जिसपर उन्होंने ” गुड नाइट फ्रॉम समुजानाविल्लास को समुई ( good night samujanavillas koh samul), लिखा था। साथ ही इस स्टोरी से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श के निधन के बाद उस पर अपना शोक वयक्त किया था।

ट्वीट में जताया शोक

shane-warne

52 साल के शेम वार्न का अंतिम ट्वीट ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श के निधन पर था। उन्होंने ट्वीट किया कि, ” मुझे रॉड मार्श के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वो हमारे क्रिकेट के खेल के महान लीजेंड खिलाड़ी थे जोकि कई युवा लड़कों और लड़कियों के लिए काफी प्रेरणापूर्ण थे। रॉड मार्श ने क्रिकेट की बहुत गंभीर थे। उन्होंने खासतौर पर बहुत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बहुत कुछ दिया है। रोस और उनके परिवार को प्यार, RIP Mate”

ALSO READ:किसने क्या कहा: शेन वार्न के निधन के बाद गम में डूबे भारतीय खिलाड़ी, विराट कोहली हुए भावुक तो रोहित शर्मा का टूटा दिल

परिवार ने किया है गोपनीयता का अनुरोध

शेन वार्न

शेन वार्न के परिवार की ओर से उनकी मृत्यु के विषय में गोपनीयता बनाए रखने की बात की है। उन्होंने मैनेजमेंट के माध्यम से कहा है कि, ” शेन वार्न परिवार इस मुश्किल समय में गोपनीयता का अनुरोध करता है। सही समय में हम सभी विवरण प्रदान करेंगे”। अंतिम समय में वो अपने परिवार के साथ अपने विला में थे।

रूस और यूक्रेन मसले पर जताया था दुःख

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वार्न में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध को बेवजह बताया था। यूक्रेन के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि रूस को इस तरह यूक्रेन पर अकारण युद्ध स्थिति को उन्होंने गलत, अकारण और अनुचित बताया था।

ALSO READ:ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर Shane Warne का 52 साल की उम्र में निधन, टूट गये हैं वीरेंद्र सहवाग