Placeholder canvas

वनडे विश्व कप 2023 के बाद संन्यास लेंगे रोहित-कोहली, इन 4 भारतीय खिलाड़ियों ने किया संन्यास का ऐलान!

भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। भारत ने अब तक 5 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम की स्थिति इस टूर्नामेंट में मजबूत नज़र आ रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। टीम के खाते में 10 अंक हैं।

अब भारत को अपना अगला मैच 29 अक्टूबर को खेलना है। लखनऊ में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा। उम्मीद है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप का खिताब हासिल करने में कामयाब होगी।

विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे खिलाड़ी

बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन जैसे तमाम खिलाड़ियों के नाम शामिल है।

इसका सबसे बड़ा कारण इनकी तेजी से बढ़ती उम्र है। इन प्लेयर्स में विराट कोहली सबसे मजबूत हैं। 34 साल के होने के बावजूद उनमें 24 वर्षीय लड़के की उम्र की फुर्ती है।

विश्व कप के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस दौरान सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुकताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में कुछ सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जाएगा, जबकि कुछ खिलाड़ी संन्यास का भी ऐलान कर सकते हैं। खबर है कि दिग्गज खिलाड़ी टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट अनाउंस कर सकते हैं।

बदल जाएंगे मुख्य कोच

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरान राहुल द्रविड़ अनुपस्थित रहेंगे। उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, विश्व कप के बाद पूर्व कप्तान का कार्यकाल बतौर मुख्य कोच खत्म हो जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई नया कोच नियुक्त कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, ईशान किशन, साई सुदर्शन, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

ALSO READ: ‘6,6,6,4,4…’ भारत को मिला युवराज सिंह की तरह दूसरा आलराउंडर, अर्जुन तेंदुलकर ने सिर्फ इतने गेंदों में ठोक डाले 47 रन