Placeholder canvas

SA vs SL: श्रीलंका के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया की खत्म हुई बादशाहत, इस मामले में अफ्रीका बना नंबर 1

by Mayank Tripathi
aiden markram

वनडे विश्व कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच इस टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने शतक ठोके हैं। विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसका फायदा उठाते हुए प्रोटियाज टीम के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज विरोधी टीम पर पूरी तरह से हावी होते दिखे।

एडन मार्करम ने रचा इतिहास

इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक, रासि वॉन डर डुसें और एडन मार्करम ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे डी कॉक ने 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों का निजी स्कोर तैयार किया। वहीं, रासि ने 13 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 106 रन बनाए।

इसके अलावा एडन मार्करम ने 196.29 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। उन्होंने वनडे विश्व कप का सबसे तेज़ शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मार्करम ने महज़ 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओब्रायन के नाम था, जिन्होंने 50 गेंदों में शतक लगाया था।

श्रीलंका को मिला विश्व कप का सबसे बड़ा लक्ष्य

इसके अलावा साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (SA vs SL) मैच में कप्तान टेम्बा बावुमा ने 8, हेनरिक क्लासेन ने 32, डेविड मिलर और मार्को जॉनसेन ने क्रमश: 39 और 12 नाबाद रन बनाए।

प्रोटियाज बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दमपर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रनों का स्कोर तैयार किया है। अब देखना ये होगा कि क्या श्रीलंका इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो पाती है?

ALSO READ: SA vs SL: करियर के आखिरी टूर्नामेंट में क्विंटन डी कॉक ने मचाया धमाल, विश्व कप के इतिहास में 12 साल बाद कर दिया ऐसा कारनामा

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00