Rule Change from 1st June

Rule Change from 1st June: मई का महीना बस खत्म होने वाला है। ऐसे में जून की शुरुआत हो जाएगी और महीने की 1 तारीख से देश में कुछ बदलाव होंगे। 1 जून से कई बदलाव होंगे जो आपके जेब पर असर डालेंगे। आइए जानते हैं ।

रसोई गैस सिलेंडर के दामों में होगा बदलाव

मंहगाई बढ़ती चली जा रही है। लगातार रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ते जा रहा है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में जून के महीने में एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करेंगे।

अप्रैल और मई महीने में 1 तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी, लेकिन 14 किलो वाले गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

सीएनजी–पीएनजी (CNG-PNG) की बदल सकती है कीमतें

रसोई गैस सिलेंडर और सीएनजी पीएनजी की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। पेट्रोलियम कंपनियां मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में सीएनजी पीएनजी की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।

अप्रैल महीने में सीएनजी के दामों में कटौती हुई थी, लेकिन मई में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। ऐसे में सबकी नजर 1 जून महीने पर टिकी हुई है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल महंगे होंगे

जून के महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना महंगा हो जाएगा स्कूटर और इलेक्ट्रॉनिक बाइक के दाम बढ़ जाएंगे। उद्योग मंत्रालय ने Fame2 सब्सिडी राशि में चेंजमेंट किए हैं। जिसको कम करके 10000 रुपए प्रति KWH कर दिया गया है यह राशि वाले 15000 प्रति KWH कर दिया है।

रिजर्व बैंक का अभियान

रिजर्व बैंक का अभियान बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटल करने के लिए शुरू किया गया, जिससे 100 दिन का भुगतान नाम दिया गया और इस अभियान के तहत अमाउंट को सेटल किया जाएगा। इस अभियान के द्वारा 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट का सटेलमेंट किया जाता है।

ये भी पढ़ें-विश्व कप 2023 के लिए नीदरलैंड ने किया 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को दिया मौका