Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस नहीं अब इस टीम की कप्तानी करते नजर आयेंगे रोहित शर्मा, मुकेश अंबानी ने दिया हिटमैन को धोखा!

आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 26 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की सूची सौंपने का आदेश दिया है। 19 नवंबर को दुबई में आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट शुरु हो गई है।

हिटमैन देंगे कैप्टेंसी से इस्तीफा

बता दें कि पांच बार आईपीएल का टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सालों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। टीम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा है। इस बीच आगामी टूर्नामेंट से पहले टीम के खेमे में बड़े फेरबदल की खबरें आना शुरु हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा एमआई की कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। वह मुंबई का साथ छोड़कर गुजरात टाइटंस का दामन थाम सकते हैं।

रोहित शर्मा संभालेंगे गुजरात की कप्तानी?

दरअसल, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। तमाम खबरों में दावा किया जा रहा है कि स्टार ऑलराउंडर की खेमें में वापसी के लिए मुंबई इंडियंस का टीम मैनेजमेंट लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन समस्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी बन रही है। मालूम हो कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं।

उनकी अगुवाई में टीम ने अपने पहले ही सीज़न में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं, पिछले सीजन में गुदरात टाइटंस ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या टीम में वापसी करते हैं तो वह बतौर कप्तान टीम में शामिल होंगे या वह रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते नज़र आएंगे?

अधिकारी ने की हार्दिक पांड्या के वापसी की पुष्टि

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या की वापसी और रोहित शर्मा की विदाई को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से अब तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन टीम मैनेजमेंट स्टार ऑलराउंडर की वापसी की कोशिशों में लगा हुआ है। इसकी पुष्टि टीम से जुड़े एक अधिकारी ने की है।

उन्होंने कहा कि,

“हां, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि हार्दिक पांड्या को फिर से मुंबई इंडियंस से जोड़ने के लिए चर्चा चल रही है। इसकी संभावना है कि वह टीम बदल सकते हैं, लेकिन अभी इससे ज्यादा कुछ बताया नहीं जा सकता। अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर हार्दिक ने साइन नहीं किए हैं।”

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम हुई फाइनल, रोहित शर्मा नहीं ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान!