Placeholder canvas

इन 3 कारणों से मुंबई इंडियंस के लिए घाटे का सौदा साबित होगी हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी, अंबानी अपने ही पैरो पर मार रहे कुल्हाड़ी

गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में टीम का साथ छोड़ सकते हैं। स्टार ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उनकी घर वापसी के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है।

लेकिन क्या आपको पता है कि मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी टीम के लिए मुसीबत बन सकती है। आइये जानते हैं।

महंगा सौदा साबित होंगे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या काफी महंगे साबित होंगे। 15 करोंड़ रुपये खर्च कर टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम में शामिल करेगा लेकिन क्या ये सही फैसला होगा?

आमतौर पर इतने पैसों में एमआई एक नहीं बल्कि 3 अच्छे खिलाड़ियों को स्क्वॉड का हिस्सा बना सकती है। ऐसे में एक प्लेयर पर इतना पैसा करना उचित निर्णय नहीं होगा।

विश्व कप में नहीं चला हार्दिक पांड्या का बल्ला

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फॉर्म वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कुछ खास नहीं रही थी। चोट की वजह से बाहर हुए 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 मुकाबलों में 11 रन बनाए।

इसके अलावा उन्होंने 5 विकेट हासिल किए। फिलहाल वह चोटिल चल रहे हैं और भारत के आगामी प्लान्स का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 के दौरान स्टार खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा होगा इसपर मुंबई इंडियंस को आंकलन करने की आवश्यकता है।

यंग प्लेयर्स पर इनवेस्ट करती है MI

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से खास रिश्ता रहा है। उन्होंने इस टीम के लिए 7 सीज़न खेले हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत में मुंबई का दामन थामा था।

हमेशा से नीता अंबानी की टीम यंग प्लेयर्स पर इनवेस्ट करती आई है। ऐसे में हार्दिक पांड्या पर 15 करोंड़ खर्च करना सही फैसला नहीं होगा।

26 नवंबर तक सौंपनी है बोर्ड को खिलाड़ियों की लिस्ट

गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2023 का अंत भारत की हार और ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ हो गया। अब भारतीय फैंस को आईपीएल 2024 का इंतज़ार है।

बीसीसीआई ने इस घरेलू टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। 26 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को उन खिलाड़ियों की लिस्ट बोर्ड को सौंपनी है जिन्हें वह रिलीज और रिटेन करना चाहती हैं।

इस टूर्नामेंट के लिए 19 दिसबंर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा जिससे पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी कर सकते हैं।

ALSO READ: मुंबई इंडियंस नहीं अब इस टीम की कप्तानी करते नजर आयेंगे रोहित शर्मा, मुकेश अंबानी ने दिया हिटमैन को धोखा!