rohit SHARMA SAVE LITTLE FANS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज़ का दूसरा वन-डे मैच रायपुर में खेला जा रहा है। वही दूसरी आज अंतरराष्ट्रीय हग दिवस भी है। दुनियाभर में इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल दूसरे वन-डे मैच में भी इसका उदाहरण देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जबरदस्ती मैदान पर घुसा फैंस

दरअसल भारतीय टीम 109 रनों अए लक्ष्य का पीछा करने उतरी। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। भारत की ओर से दोनों ओपनरों से अच्छी शुरूआत की। दोनों बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर ही रहे थे कि उसी दौरान एक अनोखी घटना घट गई।

दरअसल भारत की पारी के दौरान एक फैंस जबरदस्ती क्रिकेट मैदान पर घुसा आया। वह फैन एक युवा लड़का था। उस फैन ने मैदान पर आकर जबरदस्ती रोहित शर्मा से आकर गले लग गया। कुछ समय मैदान पर सुरक्षाकर्मी आए और उस फैन को मैदान से दूर ले गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हुए फेल

वही आपको बता दें कि इसके पहले न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन पिछले मैच की तरह न्यूजीलैंड की शुरुआत इस मैच में भी अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती पांच विकेट महज 15 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने पारी को संभालने की कोशिश की।

दोनों टीम को 100 रन के पार ले गए। लेकिन दोनों ही बड़ी पारी नहीं खेल सके। दोनों के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 108 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा वाशिंग्टन सुंदर और हार्दिक पंड्या ने 2-2 हासिल किए। वहीं सिराज कुलदीप और ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किए।

ALSO READ: IND vs NZ: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने खोया आपा, सीधे तौर पर इस खिलाड़ी को माना हार का जिम्मेदार

Published on January 21, 2023 10:23 pm