ROHIT SHARMA WPL FINAL

विमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जा चुका है। मुंबई और दिल्ली के बीच में यह मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। जहां दिल्ली की टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 131 रन बनाए। जिसके बाद मैदान पर उतरी मुंबई की टीम ने आसानी से सबको को अपने नाम कर 7 विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया।

इस दौरान मुंबई इंडियंस टीम को सपोर्ट करने के लिए मुंबई इंडियंस मेंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मुकाबला देखने पहुंचे हुए थे।

मुंबई इंडियंस की जीत पर फूले नहीं समाए रोहित शर्मा

जानकारी के लिए बता दें आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के पास पहले से ही 5 आईपीएल की ट्रॉफी मौजूद है और इस साल विमंस टीम ने भी पहले ही सीजन में इस ट्रॉफी को अपने नाम करके इतिहास रच दिया है, जिसे देखकर टीम के कप्तान रोहित शर्मा खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

आपको बता देंगे इस मुकाबले को देखने के लिए रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी मौजूद थे, तो वहीं स्पिन गेंदबाज ऋतिक को भी इनके साथ देखा गया।

रोहित शर्मा का जोरों से धड़का दिल

मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा का दिल जोरों से धड़क रहा था, वह बार-बार अपनी सीट से खड़े हो रहे थे, जिसके बाद उनकी पत्नी रितिका ने उनके सीने पर हाथ रखा और उनका हौसला अफजाई किया, आपको पता नहीं कि सोशल मीडिया पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए कैसा रहा मुकाबले का हाल

टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।  पूरी टीम महज 131 रन बनाकर ही सिमट गई और 132 रनों का टारगेट मुंबई को जीत के लिए मिला हालांकि मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं थी।

मुंबई के लिए टीम की कप्तान और नताली नेट सीवर काफी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को जीत के बेहद करीब ला दिया आखिरी में अनुभवी नताली ने अमेलिया कैर के साथ मिलकर टीम को जीत की जगह पर पहुंचाने का काम किया और आखिरी ओवर में जीत दिला दी।

Read More : WPL 2023: खूब लड़ी दिल्ली कैपिटल्स, अंतिम ओवर में मात्र इस गलती से गंवाया मैच, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ख़ुशी से झूम उठे रोहित शर्मा

Published on March 27, 2023 4:34 pm