Placeholder canvas

Hardik Pandya की जगह Rohit Sharma फिर बनने जा रहे मुंबई के कप्तान? मुंबई इंडियंस की पोस्ट से हुआ साफ

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम (Team India) ने 2-1 से बढ़त बना ली। तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 434 रनों से जीत हासिल की। रनों से लिहाज से भारतीय टीम ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत खुश दिखें। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया है।

तीसरा टेस्ट जीतने के बाद Rohit Sharma ने लुटाया युवा खिलाड़ियों पर प्यार

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी खुशी का इंस्टग्राम पर जाहिर की। रोहित ने राजकोट की दो तस्वीर को शेयर किया और लिखा ये आजकल के बच्चे। दरअसल, रोहित ने सरफराज और यशस्वी के बल्लेबाजी के साथ ध्रुव जुरेल के रनआउट की फोटो कोलाज में शेयर किया। उनका लिखा कप्शन सबको पंसद आ रहा है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया। मुंबई इंडियंस ने लिखा कि बच्चों ने बड़ों से ही तो सीखा है। मुंबई इंडियंस रोहित को मनाने में जुटी है। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खुश नजर नहीं आएं।

Rohit Sharma को मनाने में जुटी मुंबई इंडियंस

उन्हें इस बारे में जानकारी भी नहीं दी गई कि हार्दिक को कप्तान बनाया जा रहा है। सभी को यह मुंबई इंडियंस के मानने का तरीका लग रहा है।

सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। वहीं यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ दिया। अगर ध्रुव जुरेल की बात की जाए तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और एक अद्भूत रन आउट किया। जिससे रोहित काफी प्रभावित हो गए। रोहित का यह स्टोरी तेजी से वायरल हो गया।

ALSO READ: Rohit Sharma और Mumbai Indians के बीच IPL 2024 से पहले बड़ा झगड़ा, टीम से बाहर होने के लिए डाल दी है अर्जी!