CSK IPL 2023 MS DHONI

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल(IPL 2023) के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार आईपीएल में चैंपियन बनाया है। इसके अलावा टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टीम को कई बार फाइनल में भी पहुंचा चुके, लेकिन टीम के इतने शानदार प्रदर्शन के बाबजूद टीम के पूर्व खिलाड़ी उनसे काफी नाराज हैं। जिसका जिक्र उन्होंने हाल ही में किया।

पूर्व खिलाड़ी ने बताया क्यों चिढ़ते थे धोनी से

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान राॅबिन उथप्पा ने जियो सिनेमा पर बात करते हुए धोनी की रणनीति पर अपनी राय दी और कहा कि उनकी रणनीति ऐसी होती है जिसका तोड़ आपके पास नहीं होता है। रॉबिन उथप्पा ने माही भाई की खास रणनीति पर कहा कि,

‘जब मैं सीएसके के खिलाफ खेलता था तो मुझे उनकी रणनीति से चिड़चिड़ा हो जाता था। मुझे उससे बहुत चिढ़ होती थी।’

शो के दौरान उथप्पा ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि,

‘एक बार मेरे सामने जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे और माही भाई ने उनके लिए फाइन लेग पर कोई खिलाड़ी नहीं रखा था। ऐसे में मैं गैप देखकर बहक गया और अगली गेंद पर उस जगह शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गया। वह आपको उन जगहों में खेलने के लिए मजबूर कर देते हैं, जहां आप खेलने के आदी नहीं होते हैं और आप अपना विकेट दे बैठते हैं।’

अलग सोचने पर मजबूर कर देते थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि,

‘वह बल्लेबाजों के दिमाग से खेलते हैं, वह न सिर्फ बल्लेबाजों को अलग सोचने पर मजबूर करते हैं, बल्कि गेंदबाजों को भी अलग तरह से सोचने पर मजबूर करते हैं। वह गेंदबाज को ऐसी स्थिति में पहुंचा देते हैं कि गेंदबाज भी विकेट लेने की कोशिश करने लग जाता है। उनकी कप्तानी में खेलना बहुत कुछ सीखने जैसा रहा है।’

आपको बता दें कि शानिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में भिड़ेगी। टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। जिसमें एक मुकाबला टीम ने जीता है जबकि एक मैच हारा है।

टीम वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला जीतना चाहेगी। हालांकि इस मैच में टीम के लिए उनकी गेंदबाजी बहुत बडी कमजोरी बन सकती है।

ALSO READ: IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिया था 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलने वाले अजिंक्य रहाणे को जगह

Published on April 8, 2023 11:17 pm