Placeholder canvas

रोहित शर्मा के बाद ये विस्फोटक खिलाड़ी करेगा भारतीय टीम के लिए ओपनिंग, गेंदबाजों के लिए बनेगा काल, कप्तानी में भी है लाजवाब!

भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा 2-3 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। स्टार क्रिकेटर की उम्र उनके लिए मुसीबत बनी हुई है। यही वजह है कि अक्सर मैदान पर रोहित भागने से कतराते दिखते हैं। वह बड़े शॉट खेलने में विश्वास रखते हैं।

धोनी ने दिया मौका, बदली किस्मत!

बता दें कि रोहित शर्मा ने भारतीय टीम में अपने करियर की शुरुआत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर की थी। लेकिन बाद में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ओपनिंग का मौका दिया। धोनी का ये दांव सही साबित हुआ।

रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में तीन बार दोहरे ठोके और कहलाने लगे हिटमैन। लेकिन अब वक्त आ गया है कि भारतीय टीम को रोहित शर्मा से आगे बढ़कर नए ओपनर की तलाश करनी होगी। उनकी जगह ऋषभ पंत बतौर ओपनर ले सकते हैं।

ये खिलाड़ी ले सकता है रोहित शर्मा की जगह

भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रोहित शर्मा की तरह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनिंग बैट्समैन बनाया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट का ये फैसला कारगर साबित होगा। अगर उन्हें ये मौका मिलता है तो रोहित की तरह पंत का करियर भी आसमान छूने लगेगा।

वह ओपनिंग पर उतरते ही विरोधियों के लिए सिरदर्द बन जाएंगे। विरोधी गेंदबाजों के लिए पंत को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा। पंत विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी माहिर हैं। आने वाले दिनों में वह रोहित को कैप्टेंसी में भी टक्कर दे सकते हैं।

कप्तानी भी संभाल सकते हैं ऋषभ पंत

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने दो बार विश्व कप का खिताब जीता। 2007 में जब टीम मैनेजमेंट ने धोनी को टीम इंडिया के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा था तब किसी ने नहीं सोचा था कि ये खिलाड़ी भारत को तीन बार आईसीसी का खिताब जितवाएगा।

लेकिन धोनी ने विकेट के पीछे से जिस तरह से खेल को समझने की तकनीक डेवलप की उसने भारत को विश्व विजेता बना दिया। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत को भी धोनी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि एक विकेटकीपर से अधिक खेल को कोई नहीं समझता है। ऐसे में उन्हें रोहित के बाद कप्तानी का भी जिम्मा सौंपा जा सकता है।

ALSO READ: ODI World Cup 2023 में सिर्फ पानी पिलाते नजर आयेंगे ये 3 खिलाड़ी, कप्तान रोहित शर्मा नहीं देंगे प्लेइंग 11 में मौका!