Placeholder canvas

IPL 2024: ‘जबरदस्ती की दोस्ती या रिश्ता नहीं…’ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले ही किया साफ, बाहर होंगे ये खिलाड़ी

by Mayank Tripathi
RISHABH PANT DC IPL 2023

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शनिवार को अपनी इंस्टा स्टोरी से तहलका मचा दिया। आईपीएल 2024 के लिए जारी होने वाली रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची से पहले पंत ने अपनी स्टोरी से फैंस को चौंका दिया।

उन्होंने लिखा कि, ‘अब से कोई भी जबरदस्ती की दोस्ती या रिश्ता नहीं। या तो यह आगे बढ़ता चला जाता है या फिर खत्म हो जाता है।‘ इस स्टोरी में उन्होंने इसके पीछे के मेसेज का जिक्र नहीं किया। फैंस अब इसे आईपीएल 2024 से जोड़कर देख रहे हैं।

आईपीएल 2024 में खेलते नज़र आएंगे ऋषभ पंत

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत मौजूदा समय में प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं। पिछले साल दिसंबर में हुए एक्सीडेंट में वह गंभीर रुप से चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से लंबे वक्त से वह मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में खेलते नज़र आएंगे।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डॉयरेक्टर सौरव गांगुली ने नवंबर की शुरुआत में ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2024 में खेलते नज़र आएंगे।

सौरव गागुंली ने कहा था कि,

‘पंत अब ठीक हैं। वह अगले सीजन में आईपीएल में खेलेंगे। हालांकि, पंत कोलकाता में अभ्यास नहीं कर रहे हैं। उनके पास अभ्यास के लिए उतरने का अभी भी समय है। जनवरी (2024) तक वह और बेहतर हो जाएंगे।‘

ऋषभ पंत क्यों पहुंचे थे कोलकाता?

इस दौरान ऋषभ पंत की कोलकाता में मौजूदगी को लेकर सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के कप्तान हैं और खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने को लेकर टीम मैनेजमेंट उनसे चर्चा करना चाहता था, इसलिए वह कोलकाता पहुंचे थे।

इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देखा गया था। लेकिन ऋषभ पंत को मैदान पर समय बिताते नहीं देखा गया।

गांगुली ने आगे कहा था कि,

“हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान हैं, इसलिए उन्होंने आगामी नीलामी के बारे में अपने विचार रखे हैं। यही कारण है कि वह टीम से जुड़े कुछ पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए यहां (कोलकाता) आए हैं।”

ALSO READ: आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा RCB से बाहर का रास्ता!

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00