Placeholder canvas

आईपीएल 2024 से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा RCB से बाहर का रास्ता!

by Mayank Tripathi
RCB IPL 2023 BOWL

वनडे विश्व कप 2023 के समाप्त होते ही फैंस ने आईपीएल 2024 की डिमांड शुरु कर दी है। इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने भी तैयारियां शुरु कर ली हैं। अगले महीने की 19 तारीख को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। दुबई में होने वाले इस ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

आइये जानते हैं।

दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का शामिल है। 38 वर्षीय स्टार क्रिकेटर आईपीएल 2023 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 13 मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ 140 रन निकले जबकि आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था।

इस दौरान उन्होंने 330 रन बनाए थे। माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 से पहले टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को रिलीज़ कर सकता है।

सिद्धार्थ कौल

इस सूची में तेज़ गेंदबाज सिद्धार्थ कौल का भी नाम शामिल है। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 75 लाख रुपये खर्च करके टीम में शामिल किया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 मुकाबला खेला।

इसके बाद आईपीएल 2023 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि ईपीएल 2024 से पहले टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकता है।

हर्षल पटेल

स्टार तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल को आईपीएल 2024 से पहले रिलीज़ किया जा सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। दरअसल, पिछले दो सीज़न में वह पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

2022 में वह सिर्फ 19 विकेट चटकाने में कामयाब हुए जबकि 2023 में हर्षल पटेल सिर्फ 14 विकेट हासिल कर सके। आईपीएल 2023 में उन्होंने 9.66 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए थे। ऐसे में इस बार उन्हें रिलीज़ किया जा सकता है।

ALSO READ: शार्दुल ठाकुर समेत इन पांच खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, आईपीएल 2024 से पहले कर दिए जाएंगे टीम से बाहर, अब नहीं आयेंगे खेलते नजर

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00