Placeholder canvas

ऋषभ पंत ने बनाया है ऐसा रिकॉर्ड, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर में नहीं बना पाए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्हे उनकी कप्तानी और विकेटकीपिंग के लिए जाना जाता है। धोनी ने अपने करियर को सुनहरे अक्षरों में लिखा है। उनके पास आईसीसी के ऐसा रिकॉर्ड है, वो दुनिया के किसी कप्तान के पास नहीं हैं। लेकिन धोनी को अपना गुरु कहने वाले ऋषभ पंत ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। जो धोनी भी अपने नाम नही कर पाए हैं।

इंग्लैंड में चलाया बल्ला बनाया शतक

ऋषभ पंत

 

ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में 2017 में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। टीम में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी थे, फिर भी ऋषभ पंत को टीम से बाहर नहीं भेजा का सका। कई बार महेंद्र सिंह धोनी को जब आराम दिया गया तब दिनेश कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग करने का जिम्मा संभाला है। टेस्ट में डेब्यू करने के बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसी के साथ इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया। जहां ऋषभ पंत ने अपने बल्ले का मुंह खोला और अपनी बल्लेबाजी का करिश्मा दिखाया।

2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गया था। इस टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में जहां ऋषभ पंत अपनी चौथी पारी खेल रहे थे। ओवल के मैदान पर चल रहे इस मैच में ऋषभ पंत ने 146 गेंदों पर शानदार 114 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। जिसके बाद क्रिकेट दिग्गजो ने ऋषभ पंत को लंबी रेस का घोड़ा कहा था।

ALSO READ: इन 2 मैच विनर खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम का दरवाजा हुआ बंद, करियर ख़त्म समझो

धोनी भी नही बना पाए ये रिकॉर्ड

एम एस धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 2007, 2011 और 2014 में इंग्लैंड का दौरा किया था। लेकिन फिर भी वो इंग्लैंड की धरती पर शतक नही बना पाए थे। इन दौरों में महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 12 टेस्ट मैचों की 23 पारियों खेली जिसमे उन्होंने 8 अर्धशतक भी ठोके। इसी के साथ वो शतक के सबसे नजदीक 92 रनों के साथ पहुंचे थे। लेकिन वो शतक बनाने में नाकामयाब रहे थे। ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते है। भारतीय टीम के दौरान और ऑफ द फील्ड भी दोनो में काफी तालमेल देखा गया है।

ALSO READ: धोनी की निगाहें टिक गयी इस बल्लेबाज पर, प्रीति जिंटा से छीन कर बनायेंगे अपने टीम का हिस्सा!