Placeholder canvas

‘वो धोनी जैसा है…’ दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने इस खिलाड़ी को बताया अगला महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार कैंप्टेंसी के दमपर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने भारतीय टीम को तीन बार आईसीसी का खिताब जिताया। कहा जाता है कि ग्राउंड पर धोनी क्या सोंचते हैं उसका अंदाज़ा लगा पाना काफी मुश्किल है। यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है।

धोनी का लोहा मानते हैं क्रिकेट के कई दिग्गज

बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैसलों के लिए पूरे विश्व में चर्चित हैं। वह नंबर सात पर उतरकर मैच का रुख अचानक पलटने में माहिर हैं। यही वजह है कि विश्व क्रिकेट के तमाम दिग्गज उनका लोहा मानते हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने इस खिलाड़ी की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है। उनका मानना है कि विश्व क्रिकेट में धोनी जैसे एक अन्य कप्तान की एंट्री हुई है।

इस खिलाड़ी को धोनी जैसा कप्तान मानते हैं रिकी पोंटिंग

दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त एशेज़ सीरीज जारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती दो मैचों में इंग्लिश टीम पर भारी रही है। इसके बावजूद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स डटे हुए हैं। उनके आत्मविश्वास को देखते हुए पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग ने उनकी तुलना धोनी से की है।

रिकी पोटिंग ने कहा कि,

“मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जब भी मैदान पर उतरता है तो दबाव रहता है, लेकिन बेन स्टोक्स चाहे मध्यक्रम में उतरे या निचले क्रम में, वह मैच जिताने वाले हालात बना लेता है। मेरे जेहन में पहला नाम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है जो अधिकांश टी20 मैचों में नीचे उतरकर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। बेन स्टोक्स भी टेस्ट मैचों में ऐसा कर रहे हैं। खेल के इतिहास में बहुत कम खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं, खासकर कप्तान। लॉर्ड्स पर बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी के दौरान मुझे हेडिंग्ले टेस्ट की पारी याद आ गई। शायद हर किसी ने सोचा कि वह फिर ऐसा करेंगे, क्योंकि हमने उसे पहले ऐसा करते देखा था, लेकिन इस बार रन अधिक थे।”

2019 में इंग्लैंड को बनाया विजेता

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों का सामना करते हुए 155 रन बनाए। इससे पहले 2019 में उन्होंने नाबाद 135 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को एशेज सीरीज में जीत दिलाई थी। ये मुकाबला लीड्स में खेला गया था।

ALSO READ: 2011 इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर छलका अभिनव मुकुंद का दर्द, बोले- ‘शायद मैं और रन बना सकता था, लेकिन…