Placeholder canvas

राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं Parineeti Chopra, एक महीने में आप नेता से ज्यादा कमाती हैं अभिनेत्री, जानें कुल संपत्ति

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को लेकर पिछले काफी समय से अलग अलग खबरें सामने आ रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अब तक दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते पर अधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।

वहीं खबरों में कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इसी 6 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच अगर हम नजर डाले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की संपत्ति पर तो अभिनेत्री उनसे ज्यादा अमीर है।

राघव चड्ढा और Parineeti Chopra की संपत्ति

आप नेता राघव चड्ढा ने साल 2022 में चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था उसमे बताया गया है कि उनके पास कुल 37 लाख रूपए की अचल संपत्ति है। अगर हम बात करें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तो वो नेता राघव से ज्यादा अमीर हैं। जितनी राघव चड्ढा की कुल संपत्ति है, उतनी तो परिणीति चोपड़ा एक महीने में आसानी से कमा लेती हैं।

राघव से ज्यादा अमीर हैं Parineeti Chopra

खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा कुल 60 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं। अभिनेत्री हर महीने फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से करीब 40 लाख रूपए कमा लेती हैं।

बता दें कि जिस तरह से परिणीति और राघव की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही है उसको देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

ALSO READ: कभी 50 रूपए में Mukesh Ambani के घर खाना बनाती थी ये अभिनेत्री, आज Bollywood पर करती है राज