Placeholder canvas

चयनकर्ताओं ने मोड़ लिया था मुंह अब इस भारतीय खिलाड़ी ने तीसरा दोहरा शतक ठोक खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

by AMIT RAJPUT
TEAM INDIA

पिछले कई दिनों से लगातार भारतीय चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटा रहे प्रियांक पांचाल का शानदार फॉर्म जारी है। प्रियांक पांचाल ने गुरुवार को अपने फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। प्रियंक ने यह दोहरा शतक गुरूवार को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ लगाया। उन्होंने शानदार 257 रनों की पारी खेली।

प्रियांक पांचाल ने लगाया करियर का तीसरा दोहरा शतक

प्रियांक ने चंडीगढ़ के खिलाफ गुरूवार को तीसरे दिन के खेल में अपनी शतकीय पारी से आगे खेलना शुरू किया। उन्होंने दिन के दूसरे सेशन में 300 गेंदो अपना दोहरा शतक पूरा किया। प्रियंक पारी की अंत 353 गेंदों पर 257 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

प्रियांक का यह करियर का तीसरा दोहरा शतक है। इसके पहले वें इंडिया ए और गुजरात की ओर से एक एक अलग दोहरा लगा चुके हैं। प्रियंक ने अपनी पारी के दौरान अपने फर्स्ट क्लास करियर के 7500 रन भी पूरे किए। प्रियांक की दोहरे शतकीय पारी के दम पर गुजरात की टीम ने पहली पारी 4 विकेट नुकसान 596 रन बनाए।

ALSO READ: दिल्ली से घर लौटते ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, आग से झुलस गई कार, जानिए कैसी है क्रिकेटर की हालत

पहली पारी में मिली 292 रनों की बढ़त

गुजरात ने पहली पारी के आधार पर 292 रन की बढ़त हासिल की। प्रियंक के अलावा गुजरात की ओर से मनन हिंगारिजा ने शानदार 151 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 307 रनों की अविजित साझेदारी की।

आपको बता दें कि इसके पहले चंडीगढ की पहली पारी 304 रन पर सिमट गई थी। चंडीगढ़ की ओर से भागमेंदर लाथर ने 87 रन, अमन खान 56 रन और गौरव पुरी ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। गुजरात की ओर से शेन पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए थे।

ALSO READ: भारत को मिला विराट कोहली जैसा दूसरा खिलाड़ी, 19 साल की उम्र में किया डेब्यू 124 रनों की पारी खेल तोड़ी दिल्ली की कमर

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00