Placeholder canvas

दिल्ली से घर लौटते ऋषभ पंत के साथ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, आग से झुलस गई कार, जानिए कैसी है क्रिकेटर की हालत

by AMIT RAJPUT
rishabh pant accident

शुक्रवार सुबह भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आयी है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत कार दुघर्टना शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट आयी। यह दुर्घटना उनके साथ जब घटित हुई जब वह दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। उनको गंभीर चोटें आई है, जिसके बाद उन्हें रूडकी की सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

ऋषभ पंत की यह दुघर्टना दिल्ली – देहरादून हाईवे की बताई जा रही है। वें सुबह दिल्ली से उत्तराखंड अपने घर की ओर निकले थे। लेकिन जब वें रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल तब उस दौरान उनकी नींद की झपकी लग गई जिसके कारण वह कार से कंट्रोल खो बैठे। उनकी कार आउट ऑफ कंट्रोल होने के कारण डिवाइडर में जा घुसी।

इसके बाद उनकी कार में आग लग गई और कार धुआधुआं हो गई। उनको तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। दुघर्टना के दौरान उनकी कार मर्सिडीज पूरी तरह से आग से जल गई।

ALSO READ: “PSL की तुलना IPL से हो ही नहीं सकती” IPL में करोड़ो बिकने वाले ये खिलाड़ी PSL में सिर्फ लाखो में खेलते हैं

ऋषभ पंत की हालत

ऋषभ पंत की दुघर्टना का मुख्य कारण उनकी झपकी लगना बताया जा रहा है। डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ALSO READ: पहले नीलामी में रहे अनसोल्ड अब अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी से छिनी कप्तानी, दुनिया के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर को बनाया नया कप्तान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00