Placeholder canvas

IPL 2022: DELHI CAPITALS के ओपनर पृथ्वी शॉ हुए यो यो टेस्ट में फेल, क्या अब नहीं खेल पाएंगे आईपीएल? जानिए

IPL 2022 के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। नया सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है और इससे पहले IPL से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। IPL से पहले बीसीसीआई अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच कर रहा है जहा हार्दिक पांड्या ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है लेकिन पृथ्वी शॉ है जो यह टेस्ट में फेल हुआ है। 

दिल्ली का सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टेस्ट में फेल

prithvi shaw 1

नेशनल क्रिकेट अकादमी से एक खिलाड़ी को लेकर एक बुरी खबर भी आई है। जानकारी के अनुसार एक खिलाड़ी जिसने अपनी वर्तमान फिटनेस से निराश किया वह पृथ्वी शॉ हैं। पृथ्वी शॉ ने भी यो-यो टेस्ट दिया था लेकिन वह इस टेस्ट को पास नहीं कर पाए। यो-यो क्वालीफिकेशन का वर्तमान आंकड़ा 16.5 है जबकि पता चला है कि सलामी बल्लेबाज शॉ इसमें 15 का स्कोर ही निकाल पाए थे।

ALSO READ:IPL 2022: MS DHONI को मैच से पहले मिली खुशखबरी, CSK के सबसे धाकड़ खिलाड़ी की टीम में हुई वापसी

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ एनसीए में 5 मार्च से 14 मार्च तक रहे थे। उनके साथ भारत के कई क्रिकेटर भी एनसीए कैंप में मौजूद थे। एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया है कि वे IPL खेल सकते हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई को ये भी बताया है कि वे यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद कैसे IPL में हिस्सा ले पाएंगे। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, 

“ये सिर्फ फिटनेस अपडेट हैं। जाहिर है, यह पृथ्वी को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने से नहीं रोकता है। यह सिर्फ एक फिटनेस पैरामीटर है, न कि ऑल एंड एंड ऑल, जिससे कि किसी को खेलने से रोका जाए। उन्होंने लगातार तीन रणजी मैच खेले हैं। एक बार जब आप लगातार तीन प्रथम श्रेणी के खेल खेलते हैं, तो थकान आपके यो-यो स्कोर को भी प्रभावित कर सकती है।” 

पृथ्वी शॉ अभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस के बारे में जानकारी देने के लिये एनसीए में थे। 

ALSO READ:IPL 2022: CSK ने नीलामी में छोड़ा था सुरेश रैना का साथ, अब IPL में नजर आयेंगे रैना, मिला अहम रोल