Placeholder canvas

भारतीय टीम का सबसे अनलकी खिलाड़ी! पहले धोनी ने नहीं दिया ODI World Cup खेलने का मौका, अब मिला मौका तो….

वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के वॉर्मअप मैच शुरु हो गए हैं। 5 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के साथ करेगी। वहीं, 14 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। उम्मीद है कि टीम इंडिया वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) का खिताब हासिल करने में कामयाब होगी।

इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को अक्षर पटेल के रुप में तगड़ा झटका लगा है। ये खिलाड़ी भारत बनाम बांग्लादेश मैच में चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गया है।

अब उनकी जगह स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है। अश्विन, जडेजा और कुलदीप यादव भारत के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी आगामी टूर्नामेंट में संभालेंगे।

पहले धोनी ने नहीं दिया मौका, अब चोट आई आड़े

वनडे विश्व कप में अक्षर पटेल को दूसरी बार मौका मिला था। लेकिन किस्मत में शायद उनका खेलना लिखा नहीं है। दरअसल, 2015 विश्व कप के दौरान भी उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन धोनी ने उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था।

वहीं, वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 2023) के लिए उन्हें 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया। लेकिन चोट की वजह से वह टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गए। इस तरह वह टीम इंडिया के सबसे अनलकी प्लेयर बन गए हैं।

अक्षर पटेल ने किया शानदार प्रदर्शन

अक्षर पटेल ने 2 साल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने खेल में कई बदलाव किए हैं जिसके नतीजे उनके आंकड़ों में देखने को मिले हैं। अगर 1 जनवरी 2022 से वनडे में उनके रिकॉर्ड को देखें तो अक्षर पटेल ने 16 मैचों में 30 के औसत से 300 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 64 रनों का रहा है। वह निचले क्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले 2 साल में गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 16 मैचों में 35 के औसत से गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.90 का रहा है। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 3 विकेट का रहा है।

ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव।

ALSO READ: ODI World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया वर्ल्ड चैंपियन बनने का सबसे बड़ा दावेदार