Placeholder canvas

‘सबको लगता है 2011 वर्ल्ड कप फाइनल धोनी के छक्के ने जीताया, या मेरे 97 रन’, लेकिन असल में ये खिलाड़ी था जीत का हीरो’- गौतम गंभीर

2 अप्रैल 2011 का दिन तो आपको याद ही होगा। इस दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था।

इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर विनिंग सिक्स जड़ा था। जिसके चलते धोनी को इस जीत का रीयल हीरो माना जाता है।

गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया रियल हीरो

वहीं हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने साल 2011 वर्ल्ड कप की जीत का रीयल हीरो महेंद्र सिंह धोनी को नहीं बल्कि जहीर खान को बताया है। गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि,

”लोग एमएस धोनी के विजयी छक्के के बारे में बात करते हैं, उस खेल में मेरे 97 रन थे, लेकिन वह जहीर खान थे जिन्होंने विश्व कप फाइनल के लिए शानदार गेंदबाजी कर विरोधी टीम को 274 रनों के स्कोर पर रोका था ”।

ALSO READ:गौतम गंभीर ने बताई वो 2 गलतियां जिसकी वजह से टीम इंडिया को पिछले 2 टी20 विश्व कप में करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना

गौतम-जहीर का भी रहा था अहम योगदान

आपको बताते चले कि साल 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा गौतम गंभीर और जहीर खान का भी काफी अहम योगदान था। इस दौरान गौतम गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी। तो वहीं जहीर खान ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 274 रनों के स्कोर पर रोक दिया था। वहीं जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब थी। हालांकि धोनी और गंभीर की 107 रनों की साझेदारी पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

ALSO READ:IND vs SL: LIVE मैच में सातवें आसमान पहुंचा हार्दिक पंड्या का गुस्सा, अर्शदीप सिंह को कप्तान ने लगाई फटकार, देखें वीडियो