Placeholder canvas

विष्णु विनोद की जगह मुंबई इंडियंस में हुई घातक बल्लेबाज की एंट्री, भारत को जीता चूका है विश्व कप

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 25वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengluru) से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने एक खिलाड़ी को रिप्लेस कर दिया है। विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) के स्थान पर हार्विक देसाई (Harvik Desai) टीम में शामिल होंगे।

Mumbai Indians ने इस खिलाड़ी को बनाया टीम का हिस्सा

दरअसल, विष्णु विनोद के बाएं हाथ में चोट लग गई है और वह सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उनकी जगह सौराष्ट्र के दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में शामिल किया है। देसाई भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग ने मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए हार्विक देसाई के मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ने की पुष्टि की। आईपीएल एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि

“विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद अपने फोरआर्म में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2024 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं।”

आईपीएल 2024 से पहले ली ये जिम्मेदारी

आईपीएल ने आगे लिखा कि

“मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई को स्क्वाड से जोड़ा है। हार्विक ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ा। वह 2018 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत U19 टीम का हिस्सा थे।”

ALSO READ: “मै बहुत बड़ा मूर्ख हूँ…..” Virat Kohli ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले क्यों कह दी ये हैरान करने वाली बात