Placeholder canvas

आईपीएल 2024 नीलामी से पहले इन 3 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है मुंबई इंडियंस, 2 मैच विनर भी लिस्ट में शामिल

आईपीएल 2024 के लिए बीसीसीआई ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। 26 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की सूची बोर्ड को सौंपनी है। इस बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकता है। इसका कारण हार्दिक पांड्या हैं।

दरअसल, हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी कर सकते हैं। उनकी टीम में वापसी पर 3 खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

आइये जानते हैं।

जोफ्रा आर्चर

8 करोंड़ की कीमत वाले इस खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट रिलीज कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण हार्दिक पांड्या हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस के पर्स में 5 करोंड़ रुपए हैं। हार्दिक पांड्या 15 करोंड़ में टीम का हिस्सा बनेंगे।

ऐसे में टीम को कम से कम तीन खिलाड़ियों को रिलीज करना होगा। यही वजह है कि पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे जोफ्रा आर्चर को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है।

राइली मेरेडिथ

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज राइली मेरेडिथ की टीम में मौजूदगी मुश्किल है। उन्हें पिछले सीज़न में झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।

माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की वापसी के लिए टीम मैनेजमेंट 1.5 करोंड़ की कीमत वाले इस गेंदबाज को रिलीज कर सकती है। टीम में आकाश मधवाल जैसे युवा गेंदबाज मौजूद हैं।

कैमरून ग्रीन

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कैमरोन ग्रीन को 17.50 करोंड़ रुपये में खरीदा था। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी कीमत के साथ इंसाफ किया और दमदार प्रदर्शन किया।

कैमरून ग्रीन ने 16 मैचों में 452 रन बनाए और 6 विकेट अपने नाम किए। बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें रिलीज का जा सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी कीमत है।

ALSO READ:चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बीसीसीआई ने फाइनल की भारतीय टीम, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!