Placeholder canvas

“वो किसी ड्रग्स से कम नहीं है” महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को बताया ड्रग्स, कहा एक बार पकड़ लिया तो….

इंडियन क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Ms Dhoni) और इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर(Deepak Chahar) के बीच बहुत ही करीबी रिश्ता है। दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इन दोनों के बीच में जो बांड है उसे चेन्नई में भी देखा गया है।

एक प्रोग्राम के दौरान दीपक चाहर की तुलना धोनी (Ms Dhoni) ने ड्रग्स से की। उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफ में कभी भी मैच्योर चाहर से नहीं मिल पाएंगे।

चेन्नई पहुंचे थे धोनी

धोनी तमिल फिल्म “लेट गेट मैरिड”(Let Get Married) के ट्रेलर ऑडियो लॉन्च प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रविवार को चेन्नई पहुंचे थे। इस फिल्म को खुद ही धोनी ने प्रोड्यूस किया है। उनकी कंपनी धोनी (Ms Dhoni) एंटरटेनमेंट है। इस दौरान साक्षी का वेलकम सीएसके के मैच में जोरदार अंदाज में किया। सीएसके ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट कुछ तस्वीरें शेयर की है।

धोनी ने दीपक चाहर को बताया ड्रग्स

बता दें कि धोनी (Ms Dhoni) ने दीपक चाहर की तुलना ड्रग्स से की है। उन्होंने कहा कि हम दोनों हमेशा दोस्त रहेंगे। धोना ने कहा कि

“वो ड्रग्स की तरह है उसकी उपस्थिति हर वक्त पता चलती है। एक समय के बाद आपको लगने लगता है कि कहां है, वो क्यो नहीं है।”

धोनी ने की चेन्नई की तारीफ

धोनी (Ms Dhoni) ने कहा कि

“चेन्नई ने मुझे पहले ही अपना लिया था। मेरा क्रिकेट का टेस्टिंग भी चेन्नई में हुआ था। और मेरा हाईएस्ट टेस्ट स्कोर भी चेन्नई में था। अब मेरी तमिल में पहली प्रोडक्शन फिल्म भी रीलीज होने वाली है। चेन्नई मेरे लिए बहुत खास है। और मुझे यहां के लोगों ने गोद ले लिया है।”

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) का एक प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम है धोनी एंटरटेंमेंट।

ये भी पढ़ें-World Cup 2023 में फ्लॉप हुए Rohit Sharma तो छीन जायेगी कप्तानी, काल बन बैठे हैं ये 3 खिलाड़ी