Placeholder canvas

LPG Cylinder Price: 1 अप्रैल से 92 रूपये सस्ता हुआ LPG Cylinder, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Cylinder Price: महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2023 से एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों की कीमतों में 92 रूपए की कमी आई है। एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम 92 तक सस्ता हो गया है।

एक अप्रैल से नए रेट जारी कर दिए गए है। लेकिन आपको बता दें कि ये राहत सिर्फ काॅर्मशियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। वहीं आपको बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों की कीमत में कोई राहत नहीं मिली है।

LPG Cylinder हुआ सस्ता

गौरतलब है कि पिछले महीने एक साथ ही काॅमर्शियल सिलेंडरों के दामों में 350 रूपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई थी। ये बढ़ोत्तरी पिछले महीने यानी एक मार्च को की गई थी। जबकि घरेलू सिंलेडर की कीमत को 50 रूपए बढ़ा दिया गया था। बता दें कि काॅर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर में गैस करीब 19 किलोग्राम होती है, वहीं घरेलू में करीब 14.2 किलोग्रोम होती है।

LPG Cylinder की कीमत

बता दें कि देश की अलग अलग राजधानी में सिलेंडरों की कीमत अलग अलग है। 1 अप्रैल से इन रटों पर मिल रहे घरेलू सिलेंडर –

श्रीनगर – 1219
दिल्ली – 1103
पटना – 1201
लेह – 1340
आईजोल – 1255
अंडमान – 1179
अहमदाबाद – 1110
भोपाल – 1118.5
जयपुर – 1116.5
बेंगलुरू – 1115.5
मंबई – 1112.5
कन्या कुमारी – 1187
रांची – 1160.5
शिमला – 1147.5
डिब्रूगढ़ – 1145
लखनउ – 1140.5
उदयपुर – 1132.5
इंदौर – 1131
कोलकाता – 1129
देहरादून – 1122
विशाखपट्रटनम – 1111
चेन्नई – 1118.5
आगरा – 1115.5
चंडीगढ़ – 1112.5

ALSO READ:Gold Silver Price: रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं सोने चाँदी के भाव,जानिए क्या है आपके शहर का लेटेस्ट भाव