KHALEEL AHMED SARFARAZ KHAN

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन को खत्म हुए लगभग 2 हफ्ते का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक फ्रेंचाइजी लीग से जुड़ी छोटी-छोटी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

दरअसल टीम के खिलाड़ी सरफराज खान तेज गेंदबाज खलील अहमद को इस वीडियो मारने दौर पड़ते हैं। क्या है पूरा माजरा आइए बताते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो

दरअसल गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो ड्रेसिंग रूम का है, वीडियो में कुछ खिलाड़ी जहां मस्ती मजाक कर रहे हैं। तो वहीं इस बीच खलील अहमद अपने खाने की प्लेट को सजाते हैं और इस दौरान वह गाना भी गाते हैं।

वह हिंदी गाना गा रहे हैं, इसको सुनने के बाद उनकी ही टीम के खिलाड़ी सरफराज खान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते हैं और उन्हें मजाक में मारने दौड़ पड़ते हैं और कहते हैं भाई चुप हो जा।

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया खास कैप्शन

दिल्ली कैपिटल्स मैच वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि “कंप्यूटर जी बस यहां ट्रेंड समाप्त कर दिया जाए।”

इस वीडियो को काफी सारे लोगों को पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात अगर खलील अहमद के इस सीजन में प्रदर्शन की करें तो कुछ खास नहीं था। उन्होंने 9 मुकाबले खेलते हुए 33 .44 की औसत के साथ 9 विकेट लिए हैं।

फेरबदल की तैयारी में है दिल्ली कैपिटल्स

बता दें कि आईपीएल के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स में काफी खराब प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से ऐसी खबरें आ रही है कि डीसी के कोचिंग स्टाफ में भी फेरबदल हो सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो सपोर्ट स्टाफ में मौजूद दो कुछ बाहर किए जा सकते हैं, जिसमें बैटिंग कोच शेन वाटसन और असिस्टेंट कोच जेम्स हॉप्स का नाम सामने आ रहा है। वहीं रिकी पोंटिंग सौरव गांगुली और प्रवीण अपने अपने पद पर बने रहेंगे।

ALSO READ: WTC Final हार के बाद चेतन शर्मा बने मुख्य चयनकर्ता, आईपीएल 2023 में फ्लॉप रहे इस खिलाड़ी को बनाया टीम का नया कप्तान!

Published on June 17, 2023 11:24 am