Placeholder canvas

बीसीसीआई ने नहीं दिया मौका तो इस खिलाड़ी ने किया साउथ अफ्रीका का रुख, अब भारत के खिलाफ ही खेलेगा विश्व कप!

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 5 अक्टबूर से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा जिसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी। उम्मीद है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाकर खिताब अपने नाम करने में कामयाब होगी। इस बीच खबर आ रही है कि एक भारतीय मूल के खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका की टीम में जगह मिल सकती है।

7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका खेलेगी पहला मुकाबला

बता दें कि वनडे विश्व कप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम लीग चरण के 9 मुकाबले खेलेगी। पहला मुकाबला 7 अक्टबूर को श्रींलका के खिलाफ होगा। वहीं, 10 नवंबर को आखिरी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम उतरेगी।

2019 में खेले गए विश्व कप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल का सफर नहीं कर पाई थी। लेकिन इस बार उम्मीद है कि टीम सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में जगह बना सकती है।

दरअसल, टीम में एक भारतीय खिलाड़ी के शामिल होने के आसार हैं। ये खिलाड़ी अपने घातक प्रदर्शन से विरोधियों के लिए काल साबित हो सकता है।

केशव महाराज का करियर

हम जिस खिलाड़ी की यहां बात कर रहे हैं उसका नाम केशव महाराज है। ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुका है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में 49 टेस्ट, 27 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमें केशव महाराज ने क्रमश : 158, 29 और 22 विकेट चटकाए हैं। मालूम हो कि केशव महाराज भारतीय मूल के जरुर हैं लेकिन उनका जन्म साउथ अफ्रीका में ही हुआ है।

उनके पूर्वज 1874 में भारत छोड़कर साउथ अफ्रीका जाकर बस गए थे। केशव के पिता आत्मानंद भी क्रिकेटर थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया।

केशव की पत्नी लेरिशा मुन्सामी भी भारतीय मूल की महिला हैं। दोनों ने पिछले साल शादी रचाई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस खिलाड़ी को साउथ अफ्रीका के वनडे विश्व कप स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।

साउथ अफ्रीका की संभावित विश्व कप टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रासी वान डेर डुसेन, मार्को जानसन, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी। वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा।

ALSO READ: संन्यास के रास्ते पर खड़े इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह देंगे कप्तान रोहित शर्मा, अकेले जीता सकता है भारत को विश्व कप