Placeholder canvas

धोनी के नक्शे कदम पर चलकर केन विलियमसन ने जीता फाइनल का टिकट

महेंद्र सिंह धोनी का रोहित शर्मा को मिडिल ऑर्डर से ओपनर बना देने का ऐतिहासिक भारतीय क्रिकेट के सुनहरे फैसला में गिना जाता है। जिसे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपने सबसे महत्वपूर्ण मैच में फॉलो किया है। जानिए क्या है पूरा मामला

केन विलियमसन ने फॉलो किया धोनी के फैसले को

d2 3

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला गया। जिसमे न्यूजीलैंड की जीत हुई। इंग्लैंड की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के एक फैसले ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने एक खिलाड़ी जोकि न्यूजीलैंड की टीम में चार, पांच या छः नंबर पर खेलता है, उसे सेमीफाइनल के महत्वपूर्ण मैच में टीम के ओपनर के तौर पर भेजा। वह खिलाड़ी है डैरिल मिचेल।

अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए उन्होंने सेमीफाइनल के महत्वपूर्ण मुकाबले में 47 गेंदों 72 रन बनाकर टीम की मदद की। अपनी अंतिम 7 गेंदों में उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम को एक बेहतरीन ओपनर मिल गया। डैरिल मिचेल ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 49 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 28 , नामीबिया के खिलाफ 17 और अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन बनाए है।लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी ये पारी न्यूजीलैंड की टीम के लिए बहुत अच्छी साबित हुए।

ALSO READ: T20 WORLD CUP: इस पूर्व दिग्गज ने धोनी को ठहराया हार का जिम्मेदार, कहा- धोनी से अच्छा कोहली की नीति, टॉप 4 में तो पहुंचती

धोनी ने 2013 चैंपियन ट्रॉफी में रोहित को बनाया था ओपनर

d3 3

2013 के चैंपियन ट्रॉफी के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करनी वाले युवा रोहित शर्मा को अचानक से ओपनिंग करा दी थी। धोनी का ये फैसला उनके लिए गए कई अच्छे फैसलों में गिना जाता है। आज रोहित शर्मा सभी फॉर्मेट और आईपीएल ओपनिंग करते हुए खेलते हैं। रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको एक दिवसीय क्रिकेट में तीन बार डबल शतक बनाए है। रोहित शर्मा ने धोनी के इस फैसले का जिक्र अपने कई इंटरव्यूज के किया है। रोहित भी मानते है कि महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने रोहित के करियर को नया मोड़ दे दिया।

न्यूजीलैंड फाइनल में

d4 1

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले 167 रन बनाए । टीम के प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड की जीत की नीव रख दी थी। इंग्लैंड को हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब फाइनल में खेलेगी। पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच के बाद पता चल जाएगा, कि न्यूजीलैंड की टीम 14 नवंबर की किसके खिलाफ खेलेगी।

ALSO READ: T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और एमएस धोनी को मिला मैच हारने का ऑफर, कैमरे में कैद हुआ पूरा मामला! देखें वीडियो