Nysa Devgan
Nysa Devgan

बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्स अजय देवगन (Ajay Devgan) और काजोल (Kajol) की बेटी का नाम न्यासा देवगन (Nysa Devgan) है। न्यासा देवगन (Nysa Devgan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर स्टार किड्स की लिस्ट में आती हैं। न्यासा देवगन (Nysa Devgan) के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि, अभी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) बॉलीवुड में डेब्यू तो नहीं कर रही हैं, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

जब भी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) की कोई भी तस्वीर और वीडियो सामने आती है, तो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल होता है। इसी दौरान एक और बात जो गौर करने वाली है। उन तस्वीर और वीडियो में न्यासा देवगन (Nysa Devgan) का एक दोस्त जरूर नजर आता है।

सोशल मीडिया क्वीन हैं Nysa Devgan

हम बात कर रहे हैं ओरहान अवतरमणि की। ओरहान अवतरमणि बॉलीवुड स्टार किड्स के दोस्त हैं। हाल ही में ओरहान अवतरमणि की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें ओरहान अवतरमणि न्यासा देवगन के साथ दिखाई दे रहा है।

न्यासा देवगन के सबसे अच्छे दोस्त ओरहान अवतरमणि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे न्यासा भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में न्यासा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

लंदन में स्टार किड्स के पार्टी की हैं तस्वीरें

इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर से लिख रहे हैं कि, उन्हें अब काजोल की बेटी के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। न्यासा देवगन यहां पर ब्लैक कलर के बोल्ड आउटफिट्स के साथ बोल्ड मेकअप में दिखाई दे रही हैं।

खबरों के अनुसार ओरहान अवतरमणि की यह तस्वीर लंदन की है। जहां पर बॉलीवुड स्टार किड्स पार्टी करते नजर आ रहे हैं। अगर हम बात करें अजय देवगन की बेटी न्यासा की तो वो स्कूल खत्म करने के बाद स्विट्जरलैंड में अपनी आगे की पढ़ाई कर रहीं हैं।

ALSO READ: Actresses Pregnant Before Marriage: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं बॉलीवुड की ये 4 Actresses, मजबूरी में करनी पड़ी फिर शादी

Published on May 24, 2023 10:37 pm