jaya kishori marriage

जया किशोरी एक कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उनकी बातों को लोग सुनना पसंद करते हैं और बहुत अच्छा भजन भी गाते हैं। उनके भजन पर लोग झुमने को मजबूर हो जाते हैं। वह बहुत ही पॉपुलर है और किसी बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्री से कम उनकी पापुलैरिटी नहीं है।

उन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लोग उन्हें देखना सुनना बहुत पसंद करते हैं। वह अपने भजन से लोगों का मन मोह लेती हैं। वह 26 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि वह किससे और किस जगह शादी करेंगी?

जया किशोरी ने कही यह बात

जया किशोरी का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया कि वह शादी कब करेंगी और किससे करेंगी। तब उन्होंने जो जवाब दिया उसको सुनकर हर कोई दंग रह गया। जया ने कहा जो हमेशा उनकी शादी के बारे में बातें करते रहते हैं उनको वह यह बताना चाहती हैं कि वह शादी जरूर करेंगी, लेकिन अभी शादी में बहुत समय है। अभी वह अपने आध्यात्म पर ध्यान दे रही हैं। उनको अभी बहुत सारे काम अभी करने हैं। इसलिए विवाह में अभी बहुत वक्त है।

उन्होंने कहा कि जब भी विवाह होगा वह लोगों को जानकारी जरूर देंगी। उन्होंने कहा कि वह कोई साध्वी नहीं हैं। वह शादी करेंगी, बच्चे पैदा करेंगी। लेकिन उसके लिए एक शर्त भी है।

जया किशोरी ने शादी के लिए रखी ये शर्त

बता दें कि जया किशोरी ने कहा कि वो ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं, जो उनके साथ उनके माता-पिता को भी साथ रखे। वह कोलकता से बाहर शादी करें तो हमेशा उनके माता-पिता उनके साथ रहें।

7 साल की उम्र से गा रही हैं भजन

बता दें कि जया किशोरी ने बताया कि वह सात साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनका भजन और आध्यात्म में मन लगता है। इसलिए वह करती हैं। वह भगवान कृष्ण से बहुत प्रेम करती हैं, वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

ALSO READ: सलमान खान की इन गंदी हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने की थी ब्रेकअप, पहली बार खुलकर एक्ट्रेस ने बताई उस रात की पूरी सच्चाई