IPL 2024 MUMBAI INDIANS

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं. सभी टीमें अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं. आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज के बाद अब नीलामी भी खत्म हो चुकी है. अब सभी फ्रेंचाइजियों के पास सिर्फ ट्रेड ही एक ऑप्शन बचा है, जिससे वो अपनी टीम को अभी मजबूती प्रदान कर सकती हैं.

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ही एक ऐसी टीम है, जिसके फैंस काफी मायूस और निराश हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर उनकी जगह सिर्फ 1 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बना दिया है, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के फैंस हैरान के साथ ही साथ फ्रेंचाइजी से काफी गुस्से हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है.

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने से नाराज हैं ये 2 दिग्गज खिलाड़ी

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने से सिर्फ फैंस ही नहीं मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ी भी काफी नाराज हैं और अफवाहें हैं कि वो आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ किसी और टीम का हाथ पकड़ सकते हैं. मुंबई इंडियंस के ये 2 खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान मानने को तैयार नहीं हैं.

हम जिन 2 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के विस्फोटक और मैच विनर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं और दूसरे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. मुंबई इंडियंस ने 15 दिसम्बर को जैसे ही इस बात की घोषणा किया कि अब हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे इन दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की.

सूर्यकुमार यादव ने जहां टूटे दिल वाली इमोजी लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने साइलेंस वाली इमोजी से सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

आईपीएल 2024 से पहले छोड़ सकते हैं टीम का साथ

आईपीएल 2024 से पहले बीसीसीआई के एक नये नियम के तहत फूटबॉल की तरह क्रिकेट में भी 1 महीने का ट्रांसफर विंडो खोला गया है, जहां फ्रेंचाइजी खिलाड़ी और दूसरी फ्रेंचाइजी की आपसी सहमती से खिलाड़ी को एक दूसरे से ट्रेड कर सकती है. अब आईपीएल 2024 से पहले 20 दिसम्बर को ट्रांसफर विंडो ओपन हो गई है, जो अगले 20 जनवरी तक ओपन रहेगी.

ऐसे में अब खबर आ रही है कि रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीने जाने की वजह से सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2024 में किसी और टीम का हाथ थाम सकते हैं और मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा.

ALSO READ: IPL 2024: नीता अंबानी को 5 करोड़ का चुना लगा गया 23 साल का ये खिलाड़ी, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 खेलने से किया इनकार

Published on December 31, 2023 11:27 am