Placeholder canvas

IPL 2024: नीता अंबानी को 5 करोड़ का चुना लगा गया 23 साल का ये खिलाड़ी, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024 खेलने से किया इनकार

by RAHUL MISHRA
MUMBAI INDIANS HARDIK PANDYA TEAM

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की परेशानी बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने को मजबूर हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले अपनी पुरानी कमियों से पार पाने के लिए टीम में कई बड़े बदलाव किए. मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया, जो आईपीएल 2023 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के जिम्मेदार थे.

वहीं आईपीएल नीलामी में उन खिलाड़ियों को खरीदा जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में टीम को एक बार फिर चैम्पियन बना सकें, इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप दी.

साउथ अफ्रीका के साथ मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसके पहले मैच में भारतीय टीम को 1 पारी और 32 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

साउथ अफ्रीका की टीम ये मैच जीतने में तो सफल रही, लेकिन उसे एक बड़ा झटका लगा है, उसके तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी (Gerald Coetzee) चोटिल हो गये हैं. खबरों की मानें तो पेल्विक इन्फ्लामेशन (Pelvic Inflammation) के चलते वह टीम से बाहर हो गए हैं. फिलहाल अभी तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.

गेराल्ड कोएत्जी का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के लिए 5 करोड़ का नुकसान

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी में गेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल कर अपनी गेंदबाजी को मजबूती देने की कोशिस की है. गेराल्ड कोएत्जी अगर आईपीएल 2024 से पहले ठीक नहीं होते हैं, तो मुंबई इंडियंस को 5 करोड़ का नुकसान हो सकता है.

वहीं टीम की गेंदबाजी भी कमजोर हो सकती है, ऐसे में मुंबई इंडियंस चाहेगी कि गेराल्ड कोएत्जी आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले पूरी तरह से फिट होकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी टीम का हिस्सा हों.

गेराल्ड कोएत्जी के अगर टी20 करियर की बात करें तो 23 साल के इस साउथ अफ्रीकन गेंदबाज ने अब तक खेले गये 4 टी20 मैचों में 80 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

ALSO READ: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले आई बुरी खबर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुआ ये भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00