Placeholder canvas

क्या आईपीएल 2024 के तुरंत बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी? माही के जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने दिया ये जवाब

by AMIT RAJPUT
suresh raina on ms dhoni retirement

डिफेडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के नेतृत्व में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की निगरानी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का यह सीजन आखिरी आईपीएल (IPL 2024) सीजन हो सकता है। अब इसको लेकर टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बड़ा बयान दिया है।

MS Dhoni के संन्यास पर Suresh Raina ने किया ये खुलासा

हाल ही में सुरेश रैना और आरपी सिंह काॅमेट्रीं बाॅक्स में बैठे थे। जहां उनसे एंकर अनंत त्यागी ने सवाल किया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस सीजन के बाद अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे? इसको लेकर सुरेश रैना ने कहा कि

“जिस प्रकार से वें इस सीजन खेल रहे हैं। वें अगले सीजन जरूर खेलेंगे। टीम को उनकी खास जरूरत है।”

वहीं साथ में बैठे आरपी सिंह ने सुरेश रैना ने भी हामी भरी। उन्होंने कहा कि

“मैनें ज्यादा उनसे इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि एम एस धोनी एक सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस साल वें बैट से भी बेहतरीन नजर आ रहे हैं। जिससे पता चलता है कि वें अब भी पूरी तरह से फिट है।”

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं MS Dhoni

एम एस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी और कप्तान हैं। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली थी। उन्होंने पहले सीजन में ही अपने टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने पहली बार टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके बाद साल 2011 में भी चैंपियन बनाया।

इसके बाद टीम ने 2 साल के बैन के बाद वापसी करते हुए 2018 में चैंपियन बनी। इसके बाद टीम साल 2021 और. 2023 में भी चैंपियन बनी। चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस के बराबर 5 बार चैंपियन बनने वाली इकलौती टीम है।

ALSO READ: टी20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या की जगह इस खिलाड़ी को मौका देना चाहते हैं रोहित शर्मा और अजित अगरकर, मीटिंग में हुआ फैसला

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00